UP Breaking Live: गंगा में डूबने से दो युवकों की मौत, शादी में शामिल होकर गंगा नहाने गए थे युवक
UP Breaking News Live Updates in Hindi: यूपी के एटा में भीषण सड़क हादसा हो गया है. तेज रफ्तार कार और बाइक में भीषण भिड़ंत हो गई है. भीषण हादसे में कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई. जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि मासूम समेत 6 लोग घायल हो गए. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
बरेली-पीलीभीत हाइवे पर इको कार की टक्कर से दुकानदार की मौत
बरेली. उत्तर प्रदेश के बरेली-पीलीभीत हाईवे पर एक तेज गति की इको कार ने बाइक में टक्कर मार दी. इससे बाइक सवार दुकानदार घायल हो गया.उनको इलाज के लिए अस्पताल ले गए. मगर, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया.
कौशाम्बी: गंगा में डूबने से दो युवकों की मौत
कौशाम्बी से बड़ी खबर सामने आ रही है. गंगा में डूबने से दो युवकों की मौत हो गयी है. युवक शादी में शामिल होकर गंगा नहाने गए थे. गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकाले गए. कड़ाधाम के लेहदरी गांव के गंगा घाट का मामला है.
प्रतापगढ़ में युवक की गोली मारकर हत्या, मौसेरे भाई समेत 3 लोगों पर मुकदमा दर्ज
प्रतापगढ़ में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. मौसेरे भाई समेत 3 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है कि आरोपी तिलक में चढ़े पैसे मांग कर रहा था. असमर्थता जताने पर आरोपित ने गोली मारी थी . शव घर पहुंचने पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया. वहीं परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया. यह घटना उदयपुर के पूरे ईश्वरी कुंभीआइमा की बतायी जा रही है.
प्रथम चरण के चुनाव में प्रचार पर पूर्णतया प्रतिबंध
लखनऊ. प्रथम चरण के चुनाव में प्रचार पर पूर्णतया प्रतिबंध लग गया है. शाम 6 बजे के बाद चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध लगा है. किसी भी प्रकार की रैली, सभा-रोड शो की अनुमति नहीं है. प्रत्याशी घर-घर जाकर लोगों को संबोधित कर सकते हैं. शाम 6 बजे के बाद लाउडस्पीकर पर पूर्णतया रोक लग गयी है.
पूर्व मध्यमा से उत्तर मध्यमा स्तर का परीक्षा परिणाम कल होगी जारी
लखनऊ. सचिव माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद उप्र श्री राधा कृष्ण तिवारी ने बताया कि वर्ष 2023 की पूर्व मध्यमा से उत्तर मध्यमा स्तर का परीक्षा परिणाम 03 मई 2023 को दो बजे जारी की जाएगी. रिजल्ट उप्र माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद डॉ. महेन्द्र देव द्वारा उप्र माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद, संस्कृत भवन, 2 शाहमीना रोड, लखनऊ के कार्यालय से घोषित किया जायेगा. सचिव ने बताया कि परीक्षाफल को उप्र माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की वेबसाइट www.upmssp.com पर देखा जा सकता है. परीक्षाफल से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर परीक्षार्थी परीक्षाफल के निराकरण के लिए मोबाइल नं. 9415595490 एवं 9415189314 पर सम्पर्क कर सकते हैं.
लखनऊ पहुंची धोनी की टीम, मैच वाले दिन ही इकाना में करेगी प्रैक्टिस
लखनऊ में धोनी की टीम पहुंच चुकी है. विराट कोहली के बाद अब लखनऊ के दर्शक महेन्द्र सिंह धोनी को पहली बार खेलते देखेंगे. धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स मंगलवार को प्रैक्टिस नहीं करेगी. टीम बुधवार को मैच से पहले ही प्रैक्टिस करेगी और उसके बाद मैच खेलने उतर जाएगी. धोनी पहली बार इकाना में कोई मैच खेलने उतरेंगे.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए