UP Breaking Live: रायबरेली में 10 वर्षीय मासूम की लाश पड़ोस के घर में मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी
UP Breaking News Live Updates in Hindi: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की दो रिक्त सीटों पर उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी पदमसेन चौधरी और मानवेंद्र सिंह व सपा प्रत्याशी रामजतन राजभर और राम करन निर्मल ने नामांकन दाखिल की. बसपा सुप्रीमो मायावती ने लोकसभा चुनाव को लेकर पदाधिकारियों के साथ बैठक की. यूपी में गुरुवार को धूल भरी आंधी-हल्की बारिश हुई.इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
रायबरेली में 10 वर्षीय मासूम की लाश पड़ोस के घर में मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी
रायबरेली कोतवाली क्षेत्र के सैम्बसी गांव में 10 वर्षीय बालक की लाश पड़ोस के घर में हाथ-पांव बांधे हुए मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. यह मृतक मासूम का नाम मौसम है. अपने ननिहाल करीब एक सप्ताह पहले आया था. मध्य प्रदेश का रहने वाला है. वह बीते दिन खेलते हुए गायब हो गया था. उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है. इस मामले में तीन लोगों को नामजद किया गया है जिन पर रंजिश में बालक का अपहरण करके फिरौती के लिए हत्या किए जाने का आरोप है. प्रभारी निरीक्षक शिव शंकर सिंह ने बताया कि नामजद हत्यारों में से आशुतोष अवस्थी पुत्र चंद्रशेखर अवस्थी को जेल भेज दिया गया है. मृतक यहां अपने ननिहाल करीब एक सप्ताह पहले आया था। मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव सैम्बसी का है.
बरेली में पत्नी को छेड़ने पर युवक की हत्या, परिजनों ने थाने में किया हंगामा
बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के सुर्खा होली चौक निवासी विमल कुमार (30 वर्ष) की पीट पीट कर हत्या करने का आरोप है. विमल की मौत के बाद परिजनों ने थाने में हंगामा किया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोटमार्टम को भेज दिया. इसके साथ ही आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. बताया जाता है कि मृतक विमल का कुछ दिन पहले अपने पड़ोसी मोनू उर्फ अतुल कुमार श्रीवास्तम से विवाद हो गया था. मोनू का आरोप था कि विमल उसकी पत्नी कोमल के साथ छेड़छाड़ करता था. इसको लेकर मोनू ने विमल के घर पर भी शिकायत की थी. इसी बात को लेकर मोनू ने विमल को अपने साथियों के साथ घेर लिया और सभी ने उसे बुरी तरह लाठी-डंडे और बेल्ट से पीटाई कर दी. परिजन उसे लेकर शिकायत करने थाने जा रहे थे, लेकिन उससे पहले ही विमल की मौत हो गई.
अयोध्या में बिजली के करंट लगने से देवर-भाभी की मौत
अयोध्या के इनायतनगर थाना क्षेत्र के ऊछाह पाली गांव में बिजली के करंट लगने से देवर-भाभी की मौत हो गई. घर में रखी लोहे की अलमारी में करंट उतरा था. इस दौरान भाभी अलमारी खोलते समय करंट की चपेट में आ गई. वही भाभी को बचाने आया देवर भी करंट की चपेट में आ गया. दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ का साले सद्दाम का फोटो शिवपाल यादव के साथ हुआ वायरल
माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ का साला सद्दाम की सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव के साथ की तस्वीर सामने आई है. हालांकि, प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है. आपको बता दें कि बरेली में दर्ज एक मामले में सद्दाम फरार चल रहा है. पुलिस ने सद्दाम की गिरफ्तारी के लिए उस पर एक लाख का इनाम भी घोषित किया है. वहीं, लेडी डॉन अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन अभी भी फरार है. प्रयागराज पुलिस ने बीते दिनों शाइस्ता का लुकआउट नोटिस भी जारी किया था.
संतकबीर नगर में डिप्टी सीएमओ की पत्नी ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
संतकबीर नगर मेंडिप्टी सीएमओ की पत्नी ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. आत्महत्या के पीछे का कारण पारिवारिक कलह बताई जा रही है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक सिद्धार्थनगर के डिप्टी सीएमओ संतकबीरनगर में खुद की निजी क्लीनिक चलाते हैं. क्लीनिक के ही ऊपरी तल पर उनका परिवार रहता है.
डाक विभाग के गोदाम में शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग, अग्निशमन सिलेंडर भी हुए फेल
अलीगढ़ में डाक विभाग के गोदाम में शार्ट सर्किट से आग लगने से फर्नीचर व कबाड़ा जलकर खाक हो गया. इस दौरान आग की लपटें आसमान को छूती हुई नजर आई. डाक विभाग में काम कर रहे कर्मचारियों के द्वारा बड़ी मुश्किल से अग्निशमन सिलेंडर से आग को बुझाने की कोशिश की गई. लेकिन सिलेंडर कारगर साबित नहीं हुए, तो इसकी सूचना अग्निशमन अधिकारियों को दी गई. मौके पर पहुंचे अग्निशमन अधिकारियों के द्वारा बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया. गनीमत रही वक्त रहते ही आग पर काबू पा लिया गया. अन्यथा की स्थिति में आसपास आग की लपटे पहुंचकर अन्य बिल्डिंगों को भी नुकसान पहुंचा सकती थी.
लेखक के बारे में
By Sanjay Singh
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए