UP Breaking News Live: बांदा में करंट की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत
UP Breaking News Live Updates in Hindi: उत्तर प्रदेश समेत देश के सभी हिस्सों में ईद-उल-अजहा(बकरीद) का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. लोग मस्जिद में नमाज़ अदा करने लोग इकट्ठा होना शुरू हो गए हैं. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
बांदा में करंट की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत
बांदा के बबेरू कोतवाली क्षेत्र परसौली गांव में करंट की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई. खेत में कृषि कार्य करते समय पिता और 2 बेटों की करंट लग गया. जानकारी के मुताबिक खेत में लगे विद्युत पोल में उतरे करंट से यह हादसा हुआ है. पिता को बचाने में दोनों बेटे भी चपेट में आ गए. जिससे खेत में ही तीनों की मौत हो गई.
प्रयागराज में बिजली की चपेट में आने से किशोरी झुलसी, इलाज के दौरान हुई मौत
प्रयागराज में घुमड़ते बादलों के बीच कड़कती आकाशीय बिजली ने धूमनगंज के महिला ग्राम में एक किशोरी को अपनी चपेट में ले लिया. जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृत किशोरी आंशिका के घर वालों ने बताया कि वह छत पर बैठकर जामुन खा रही थी. तभी अचानक बरसात शुरू हुई. जोरदार कड़क के साथ आकाशीय बिजली छत पर गिरी. जिसकी चपेट में आने से अंशिका बुरी तरह से झुलस गई. लड़की की उम्र 16 साल बताई जा रही है. बिजली गिरने से बुरी तरह झुलसी अंशिका को भाइयों ने उठाकर स्वरूप रानी हॉस्पिटल में इलाज के लिए ले गए. जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने अंशिका को मृत्यु घोषित कर दिया.
उत्तर प्रदेश में 4 एडिशनल एसपी के हुए तबादले
रविंद्र कुमार वर्मा – I को ASP अभिसूचना मुख्यालय, लखनऊ बनाया गया है. वही, एडिशनल एसपी घनश्याम को गोरखपुर का एएसपी सिक्योरिटी बनाया गया है. महेंद्र पाल सिंह को साइबर सेल लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है. वही, श्याम देव को एडिशनल एसपी ट्रैफिक गोरखपुर बनाया गया है.

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, पूछताछ जारी
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को सोशल मीडिया पर धमकी देने वाला युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर SP के सामने पेश किया है. सोशल मीडिया पर चंद्रशेखर को धमकी दिए जाने के बाद अज्ञात युवक के खिलाफ गौरीगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है. जिसके बाद सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट के आधार पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
कानपुर और वाराणसी में गंगा के वॉटर लेवल में दर्ज की जा रही बढ़त
पहाड़ों पर बारिश से कानपुर और वाराणसी में गंगा के वॉटर लेवल में लगातार बढ़त दर्ज की जा रही है. नरोरा से लगातार पानी छोड़े जाने की वजह से इस समय गंगा एक बार फिर से घाटों के करीब पहुंच चुकी है. गंगाबैराज के भी 30 में से आठ गेट खोल दिए गए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए