UP Breaking News Live: अलीगढ़: एएमयू में नगर निकाय चुनाव के चलते बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा में बदलाव
UP Breaking News Live Updates in Hindi: प्रयागराज में अतीक और अशरफ हत्याकांड से जुड़ी खबर सामने आई है. हत्या के बाद बंद इंटरनेट सेवा बहाल हुई. बता दें दो दिन के लिए इंटरनेट बंद किया गया था. ज्ञात हो कि 15 अप्रैल को अतीक और उसके भाई को गोली मारकर हत्या कर दी गई. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश (UP) की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.
निर्दलीय प्रत्याशी के घर अभद्रता करने पर केस दर्ज
उन्नाव से बड़ी खबर सामने आ रही है. निर्दलीय प्रत्याशी के घर अभद्रता करने पर केस दर्ज कराया है. निर्दलीय प्रत्याशी के घर बैठक चल रही थी. आचार संहिता उल्लंघन करने पर SHO पहुंचे थे. भीड़ ने पुलिस को खदेड़कर घर से बाहर किया था. 3 भाईयों और 80 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है.
बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा में बदलाव
अलीगढ़ नगर निगम चुनाव 11 मई 2023 को होने के दृष्टिगत अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा की तारीख में बदलाव किया गया है. परीक्षा नियंत्रक मुजीब उल्लाह जुबेरी द्वारा अधिसूचना के अनुसार, नये सत्र 2022-23 के लिए बी.एससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा अब 12 मई 2023 को शाम 4 बजे से होगी.
जालौन में भीषण सड़क हादसा, पांच ट्रक जलकर खाक
जालौन में कानपुर झांसी हाईवे 27 पर आपस में भिडे़ ट्रकों में भीषण आग लग गयी है. हादसे में धू धू कर पांच ट्रक जल गये है. इसके साथ ही दो बाइक एक दुकान भी जलकर खाक हो गयी.
प्राविधिक शिक्षा परिषद ने पॉलिटेक्निक का रिजल्ट जारी किया
प्राविधिक शिक्षा परिषद ने पॉलिटेक्निक का रिजल्ट जारी कर दिया है. प्राविधिक शिक्षा UP कानपुर के राम सदस्य के रूप में सम्मिलित हुए. संस्थानों एवं छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए परीक्षा परिणाम परिषद की वेबसाइट www.bteup.ac.in पर उपलब्ध है. पॉलिटेक्निक विषम सेमेस्टर की परीक्षा में 1, 78,691 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. 93,190 परीक्षार्थी पूरी तरह पास हुए है और 74507 परीक्षार्थी बैक पेपर के साथ पास हुए हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए