Live Updates

UP Board 10th Result 2023 Live: यूपी बोर्ड के 10वीं में 89.78 प्रतिशत परीक्षार्थी हुए पास, देखें टॉपर्स लिस्ट

Updated:
विज्ञापन

UP Board 10th Result 2023 Live: यूपी बोर्ड दसवीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना परिणाम upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर देख सकते हैं. यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा परिणाम 25 अप्रैल 2023 दिन मंगलवार को दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर जारी किया गया. अगर जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं तो कॉपियों की दोबारा जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए आपको री-इवैल्युएशन फॉर्म भरने के साथ ही फीस भी जमा करनी होगी. रिजल्ट से जुड़ी हर पल की खबरें जानने के लिए बने रहे प्रभात खबर डिजिटल के साथ…

विज्ञापन

यूपी बोर्ड के 10वीं में 89.78 परीक्षार्थी उत्तीर्ण, सीतापुर की प्रियांशी सोनी ने किया टॉप

यूपी बोर्ड 10वीं में 89.78 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं. इनमें 93.34 छात्राएं और 86.64 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं. सीतापुर की प्रियांशी सोनी ने पूरे प्रदेश में टॉप किया है. प्रियांशी ने 600 में से 590 अंक हासिल किए हैं. वहीं कानपुर के कुशाग्र और अयोध्या के मिस्कत नूर ने 600 में से 587 अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है. दोनों ने 97.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं. मेरिट लिस्ट में तीसरे पायदान पर तीन परीक्षार्थियों ने जगह बनाई है. इनमें मथुरा के कृष्णा झा, पीलीभीत के अर्पित गंगवार और सुलतानपुर की श्रेयशी सिंह ने 97.7 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान हासिल किया है. इन सभी ने 600 में से 586 नंबर हासिल किए.

जानें यूपी बोर्ड 10वीं परीक्षा में कितने परीक्षार्थी हुए पास

UP Board 10th Result 2023: यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले कुल परीक्षार्थियों में से 25,70,987 छात्रों को पास घोषित किया गया है. जो 89.78 प्रतिशत है.

आगरा के टॉपर्स लिस्ट

UP Board 10th Result 2023 Live: यूपी बोर्ड के 10वीं में 89.78 प्रतिशत परीक्षार्थी हुए पास, देखें टॉपर्स लिस्ट

ये पांच परीक्षार्थी प्रदेश टॉपर

UP Board 10th Result 2023 Live: यूपी बोर्ड के 10वीं में 89.78 प्रतिशत परीक्षार्थी हुए पास, देखें टॉपर्स लिस्ट

यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में टॉपर्स की लिस्ट

UP Board 10th Result 2023 Live: यूपी बोर्ड के 10वीं में 89.78 प्रतिशत परीक्षार्थी हुए पास, देखें टॉपर्स लिस्ट
UP Board 10th Result 2023 Live: यूपी बोर्ड के 10वीं में 89.78 प्रतिशत परीक्षार्थी हुए पास, देखें टॉपर्स लिस्ट

UP Board 10th Result 2023 Live:  कुछ ही मिनट बाद शुरू होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

यूपी बोर्ड के 10वीं के नतीजों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. करीब 30 मिनट बाद नतीजों को लेकर प्रयागराज में प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी. इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है. लाखों छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola