UP News: एयर फोर्स के प्रशिक्षण विमान से मिसाइल जैसी दो वस्तुएं खेत में गिरी, गांव में हड़कंप

Author Amit yadav
Updated:
विज्ञापन

काफी ऊंचाई से खेत में गिरने के कारण धमाका भी हुआ. लेकिन खेत में इस दौरान कोई ग्रामीण नहीं था, इसलिये कोई हादसा नहीं हुआ.

विज्ञापन

लखनऊ: इंडियन एयरफोर्स के प्रशिक्षण विमान से बुधवार दोपहर मिसाइल के आकार की दो वस्तुएं गिरने से बीकेटी के गाजीपुर गांव में हड़कंप मच गया. दो वस्तुएं काफी ऊंचाई से एक खेत में गिरी थीं. ऊंचाई से गिरने के कारण खेत में धमाका भी हुआ. लेकिन खेत में इस दौरान कोई ग्रामीण नहीं था, इसलिये कोई हादसा नहीं हुआ. सेंट्रल एयर कमांड सीपीआरओ का इस हादसे के बाद बयान आया है.

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि प्रशिक्षण उड़ान के दौरान विमान से ये दोनों वस्तुएं गिरी थी. जब धमका हुआ तो आस-पास मौजूद ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई. इसके बाद वह भीड़ लग गयी. किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी. वहां से एयरफोर्स के अधिकारियों को इस घटना के बारे में बताया गया. ग्रामीणों के अनुसार मिसाइल जैसी वस्तु से तेल बह रहा था. तभी यह अंदाजा लगाया गया कि यह फ्यूल टैंक भी हो सकता है.

कुछ घंटे में मौके पर ग्रामीणों के साथ ही पुलिस व एयर फोर्स के लोग भी पहुंच गये. उन्होंने कंफर्म किया कि ये फ्यूल टैंक ही हैं. इसके बाद उन्होंने फ्यूल टैंक को अपने कब्जे में ले लिया और बीकेटी एयरफोर्स स्टेशन पर ले गये.

सेंट्रल एयर कमांड के सीपीआरओ का इस मामले में एक बयान भी जारी हुआ है. जिसमें कहा गया है कि एक नियमित प्रशिक्षण मिशन के दौरान सिस्टम में खराबी के कारण बख्शी का तालाब हवाई क्षेत्र के पास बुधवार दोपहर भारतीय वायुसेना के एक किरण विमान से दो ड्रॉप टैंक गिर गए. हालांकि विमान सुरक्षित उतर गया. क्षतिग्रस्त ड्रॉप टैंकों को भारतीय वायुसेना के खोजी दल ने सिविल पुलिस के साथ मिलकर बरामद किया. ड्रॉप टैंक एक बंजर खेत में गिरे और जमीन पर कोई चोट या जानमाल का नुकसान नहीं हुआ.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola