Moradabad: कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलटी, दो श्रद्धालुओं की मौत, 12 से अधिक घायल

Moradabad: मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसा हो गया है. जहां कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई. जिसमें दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई. जबकि कई लोग घायल हो गए हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर ट्राली में करीब 25 शिव भक्त सवार थे.
Moradabad: यूपी में सड़क हादसे तेजी से बढ़ रहे हैं. इस बीच मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसा हो गया है. जहां कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई. जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है. जबकि कई लोग घायल हो गए हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर ट्राली में करीब 25 शिव भक्त सवार थे. सभी संभल से हरिद्वार कावड़ लेने जा रहे थे. इस दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई.
दरअसल, पूरा हादसा मुरादाबाद के कांठ थाना क्षेत्र के पास हुआ. गुरुवार देर रात कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई. इस दौरान हादसे में घायल दो कांवड़ियों की उपचार के दौरान मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार दोनों मृतक संभल के असमोलो थाना क्षेत्र के रहने वाले थे. हादसे में करीब 12 से अधिक घायल हो गए हैं. सभी का इलाज जारी है.
SP ग्रामीण संदीप कुमार मीणा ने बताया हादसा बिजनौर बॉर्डर के पास हुआ है. हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए. सभी लोग संभल के जयंतीपुर के रहने वाले हैं और कांवड़ लेने हरिद्वार जा रहे थे. ट्रैक्टर-ट्रॉली को प्रदीप पुत्र यादराम निवासी जयंतीपुर थाना असमोली (संभल) चला रहा था. ट्रैक्टर चालक नाबालिग है.
Also Read: Moradabad Crime: सीए की ऑफिस के बाहर गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार, जानें क्या है पूरा मामला…
एसपी ने बताया हादसे में बबीता पत्नी कुलदीप (20) सुहानी पुत्री जय सिंह (14) श्यामवती-पत्नी ईश्वरी (50), सनी पुत्र मैनपाल, पप्पू पुत्र बिहारी, समेत करीब 15 लोग घायल हो गए हैं. इनमें से सनी (20) और पप्पू (50) की इलाज के दौरान मौत हो गई है. सभी घायलों को मुरादाबाद जिला अस्पताल भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




