ePaper

हमीरपुरः बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक में घुसी टूरिस्ट बस, ड्राइवर की मौत, कई श्रद्धालु घायल

Updated at : 08 Apr 2023 9:58 AM (IST)
विज्ञापन
हमीरपुरः बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक में घुसी टूरिस्ट बस, ड्राइवर की मौत, कई श्रद्धालु घायल

हमीरपुर में भीषण हादसा हो गया है. जहां महोबा सीमा के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस पर श्रद्धालुओं से भरी बस खड़े ट्रक से टकरा गई है. मौके पर ही बस ड्राइवर की मौत हो गई. इस दुर्घटना में बस में मौजूद सभी लोग घायल हो गए हैं. बस में लगभग 30 श्रद्धालु सवार थे.

विज्ञापन

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश में लगातार सड़क हादसे बढ़ते जा रहे हैं. जिससे आए दिन लोगों की मौत हो रही है. इस बीच हमीरपुर में भीषण हादसा हो गया है. जहां महोबा सीमा के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस पर श्रद्धालुओं से भरी बस खड़े ट्रक से टकरा गई है. मौके पर ही बस ड्राइवर की मौत हो गई. इस दुर्घटना में बस में मौजूद सभी लोग घायल हो गए हैं. मिली जानकारी के अनुसार बस में लगभग 30 श्रद्धालु सवार थे. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

हमीरपुर-बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हमला

दरअसल शनिवार सुबह करीब 6 बजे खन्ना के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर चित्रकूट जा रही श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस हाईवे में खड़े खराब ट्रक में पीछे से घुस गई. जहां मौके पर ही बस के चालक की मौत हो गई. जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई. और सभी घायलों को मौदहा सीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है.

Also Read: हमीरपुर में महिला जज का पीछा करने, घूरने वाले और मैसेज करने वकील के खिलाफ FIR, चेताने पर भी नहीं माना
घायल की हुई पहचान

बता दें सड़क दुर्घटना में घायलों की पहचान एटा के जलेसर निवासी सोनू वर्मा (35) पुत्र ब्रजेंद्र पाल सिंह, उनकी पत्नी आरती वर्मा (33), बेटी राधिका वर्मा(12), बेटा लव वर्मा (12), रौनक वर्मा (06) के रूप में हुई है. इसके अलावा केशव वर्मा (22)पुत्र सुनील वर्मा , उसकी मां संध्या (50), जनपद हाथरस निवासी आकांक्षा (27)पत्नी अंकित वर्मा , उसकी पुत्री माही वर्मा (06) के रूप में हुई है. सिकंदरा राऊ हाथरस के संभूनाथ (50) पुत्र विश्वनाथ, उसका पुत्र अमित महेश्वरी(30), अंजली सोनी(22) पुत्री सुनील वर्मा के रूप में हुई है.  हाथरस शहर निवासी रनवीर (25) पुत्र पप्पू, निशांत(23) पुत्र मुकेश , रानी वर्मा (42,) पत्नी मुकेश वर्मा के रूप में हुई है.  मुकेश वर्मा (45) पुत्र हजारीलाल, अंकित वर्मा (29) पुत्र नरेश चंद्र के रूप में हुई है.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola