हमीरपुर में महिला जज का पीछा करने, घूरने वाले और मैसेज करने वकील के खिलाफ FIR, चेताने पर भी नहीं माना

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Aug 2022 6:12 PM

विज्ञापन

वकील का नाम मोहम्मद हारून है. हमीरपुर के जिला न्यायालय में महिला जज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है, ‘बीते कई दिनों से वकील मोहम्मद हारून इवनिंग वॉक के दौरान पीछा करता था. काम के दौरान वह उन्हें घूरता रहता था. मैसेज भी भेजता था.’ पुलिस ने बताया कि मैसेज के स्क्रीनशॉट महिला जज ने पुलिस को दिए हैं.

विज्ञापन

Hamirpur News: यूपी के हमीरपुर में एक महिला जज ने वकील पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया है. अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. महिला जज का आरोप है कि वकील उनका पीछा करता था. उन्हें मैसेज कर रहा था. वह उन्हें घूरता था और भद्दे कमेंट भी करता था.

मुकदमा दर्ज कराने का फैसला लिया

जानकारी के मुताबिक, वकील का नाम मोहम्मद हारून है. हमीरपुर के जिला न्यायालय में महिला जज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है, ‘बीते कई दिनों से वकील मोहम्मद हारून इवनिंग वॉक के दौरान पीछा करता था. काम के दौरान वह उन्हें घूरता रहता था. मैसेज भी भेजता था.’ पुलिस ने बताया कि मैसेज के स्क्रीनशॉट महिला जज ने पुलिस को दिए हैं. महिला जज ने अपनी तहरीर में कहा है कि वह वकील को चेता चुकी थीं. फिर भी वह उन्हें परेशान कर रहा था. अंत में थक-हारकर उन्होंने मुकदमा दर्ज कराने का फैसला लिया है.

खबर अपडेट की जा रही है…

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola