ePaper

Ram Navami 2023: अयोध्या पहुंचे भक्तों ने राम को सौंपी पीर, भाव देख भीगा सरयू का नीर, देखें तस्वीर

Updated at : 30 Mar 2023 2:32 PM (IST)
विज्ञापन
Ram Navami 2023: अयोध्या पहुंचे भक्तों ने राम को सौंपी पीर, भाव देख भीगा सरयू का नीर, देखें तस्वीर

Ram Navami 2023: आज नवरात्रि का पावन पर्व है. श्री राम का जन्म आज ही के दिन अयोध्या में दोपहर में हुआ था. रामनगरी में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. लोग दूर-दूर से राम जन्मोत्सव मनाने आ रहे हैं.

विज्ञापन
undefined

Ram Navami 2023: आज नवरात्रि का पावन पर्व है. श्री राम का जन्म आज ही के दिन अयोध्या में दोपहर में हुआ था. रामनगरी में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी हैं. लोग दूर-दूर से राम जन्मोत्सव मनाने आ रहे हैं.

undefined

अयोध्या में नवमी के विशेष अवसर पर श्री राम जन्मोत्सव मनाया जा रहा है. देश विदेश से लोग यहां भगवान का दर्शन करने आए हैं.

undefined

अयोध्या में रामनवमी का धूम मचा हुआ है. 12:00 बजे भगवान राम ने जन्म लिया. भक्त कपाट के सामने लाइन लगे हुए हैं.

undefined

अयोध्या में रामनवमी के अवसर पर सरयू नदी में श्रद्धालुओं ने पावन स्नान किया. अयोध्या में रामनवमी के अवसर पर भक्तों ने राम लला मंदिर में पूजा अर्चना की.

undefined

रामनवमी पर आज रामलला के मंदिर को खासतौर पर सजाया गया है. रामलला के लिए एक क्विंटल पंचामृत बनाया गया. इस पंचामृत में भगवान रामलला को स्नान कराया गया. फिर वह पंचामृत श्रद्धालुओं में वितरित किया गया.

undefined

इसके साथ ही इस बार चार प्रकार की पंजीरी बनाई गई. यह पंजीरी रामलला का दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं में वितरित किया गया. रामलला को छप्‍पन भोग अर्पित किया गया.

undefined

अयोध्या में सरयू नदीं में लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगायी. इसके बाद भक्त सूर्य को अर्घ्य दिए. भक्त नागेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक किए.

undefined

अयोध्‍या में आज इस साल कई भव्‍य व रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है. राम लला अगले साल राम मंदिर में विराजमान होंगे. ऐसे में यह आखिरी जन्‍मोत्‍सव मनाया गया.

undefined

राम नवमी के मौके पर यूपी टूरिज्म डिपार्टमेंट श्रद्धालुओं को महज तीन हजार रुपए में हेलीकॉप्टर के जरिए अयोध्या के दर्शन कराए जाएंगे.

undefined

यूपी टूरिज्म ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है. इस बार राम की जन्मभूमि अयोध्या में राम नवमी के अवसर पर विशेष तैयारी की गयी है.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola