ePaper

UP Election 2022: प्रियंका गांधी ने कहा- सत्ता से दूर रहे अखिलेश यादव तो शर्त के साथ कांग्रेस देगी समर्थन

Updated at : 22 Jan 2022 11:14 PM (IST)
विज्ञापन
UP Election 2022: प्रियंका गांधी ने कहा- सत्ता से दूर रहे अखिलेश यादव तो शर्त के साथ कांग्रेस देगी समर्थन

Varanasi: Congress General Secretary Priyanka Gandhi gestures to the crowd as she addresses during 'Kisan Nyay' rally, ahead of UP Assembly Elections 2022, in Varanasi, Sunday, Oct. 10, 2021. (PTI Photo/Ravi Choudhary)(PTI10_10_2021_000131A)

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने इशारा किया है कि अगर समाजवादी पार्टी सत्ता से आने में दूर रहती है तो कांग्रेस उनका समर्थन करेगी.

विज्ञापन

UP Vidhan Sabha Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गठबंधन के कयास लगाए जा रहे हैं और कहीं ना कहीं नेता कुछ ऐसा कह दे रहे हैं, जिससे कयासों का बाजार गर्म हो जा रहा है. ताजा घटनाक्रम में कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने इशारा किया है कि अगर समाजवादी पार्टी सत्ता में आने से दूर रहती है तो कांग्रेस उनका समर्थन करेगी.

सपा को देंगे सशर्त समर्थन- प्रियंका

न्यूज 24 को दिए इंटरव्यू में प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर चुनावी नतीजों में सपा को अपेक्षित सीट नहीं मिलती है तो कांग्रेस उनका समर्थन करने के लिए तैयार है. दरअसल, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन नया नहीं है. इसके पहले अखिलेश यादव और राहुल गांधी 2017 में साथ चुनाव प्रचार करते दिखे थे. लेकिन, बीजेपी की प्रचंड आंधी के आगे दोनों की जोड़ी फेल हो गई थी.

नतीजों के बाद ऐसी कुछ संभावना होती है तो कांग्रेस समाजवादी पार्टी को समर्थन देने के लिए तैयार है. लेकिन, अखिलेश यादव को महिलाओं और युवाओं के लिए कांग्रेस पार्टी के एजेंडे को लागू करना होगा.

– प्रियंका गांधी, महासचिव, कांग्रेस

‘महिलाओं-बेटियों को आगे बढ़ा रहे’

अब उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर नए गठबंधन के कयास तेज हो गए हैं और इसकी तस्दीक खुद प्रियंका गांधी ने कर दी है. न्यूज 24 को दिए इंटरव्यू में प्रियंका गांधी ने कई बातों का हवाला दिया. प्रियंका गांधी ने कहा कि लड़की हूं, लड़ सकती हूं यूपी की जनता की आवाज है. उन्होंने उत्तर प्रदेश की आम जनता, खासकर महिलाओं और बेटियों को साथ लेकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया है. उसी का नतीजा है कि कांग्रेस पार्टी ने लड़की हूं, लड़ सकती हूं का नारा दिया है.

Also Read: UP Chunav 2022: CM फेस वाले बयान से प्रियंका गांधी का यूटर्न, कहा- वह बढ़ा-चढ़ा कर कही गई बात थी
‘मेरी बातों का कई मतलब निकलता है’

इंटरव्यू के दौरान प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के चेहरा बनाए जाने पर भी अपनी बातें कही. प्रियंका गांधी ने कहा कि मैंने मीडिया के सामने थोड़ा सा चिढ़कर कुछ कह दिया कि क्या किसी और का चेहरा दिख रहा है तो इस पर बातें होने लगी. लोग कहने लगे कि चेहरा है या नहीं. मैं उत्तर प्रदेश में लड़ रही हूं. हमारी पार्टी भी लड़ रही है. यह सबसे बड़ी बात है कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज उठा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola