UP Assembly Monsoon Session: यूपी के लोगों ने देखी विधान सभा की कार्यवाही, अध्यक्ष सतीश महाना से की मुलाकात

Author Amit yadav
Updated:
विज्ञापन

यूपी विधान सभा का मानसून सत्र इस बार कई मामलों में अलग रहा. विधान सभा की कार्रवाई से कई लोगों को रूबरू कराया गया. विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सबके साथ ग्रुप फोटो करायी. सदन की दर्शक दीर्घा में बैठ कर लोगों ने विधान सभा की कार्यवाही देखी.

विज्ञापन
undefined

कानपुर की खत्री महासभा से विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से मुलाकात कर पूरे परिसर का भ्रमण किया. उनके साथ फोटो भी खिंचावाई. सभी लोग विधानसभा की भव्यता को देखकर अचंभित हो गये.

विज्ञापन
undefined

कानपुर की खत्री महासभा से जुड़े लोगों ने विधानसभा की कार्यवाही देखी. दर्शक दीर्घा में बैठकर उन्होंने सदन में चल रही चर्चा की जानकारी ली. कानपुर से आए दल ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से भी मुलाकात की.

undefined

प्रयागराज से आए छात्र-छात्राओं के एक दल ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से मुलाकात की. उन्होंने एक ग्रुप फोटो भी करायी. साथ ही विधान सभा का भ्रमण किया.

undefined

प्रयागराज से आए छात्र-छात्राओं के दल ने विधानसभा विधानसभा की कार्यवाही का अनुभव लिया. उन्होंने विधानसभा की भव्यता का अवलोकन किया. छात्र-छात्राओं के लिये यह दिन विशेष अनुभव देने वाला रहा.

undefined

प्रयागराज से आए छात्र छात्राओं के दल ने देखा कि कैसे विधान सभा का सत्र चलता है. चुने हुए प्रतिनिधि कैसे उनकी बातों को सदन में रखते हैं और कैसे सत्ता पक्ष उसका जवाब देता है.

undefined

जनपद अमरोहा से विधायक राजीव तरारा के विवाह के उपलक्ष्य में आयोजित भोज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अध्यक्ष विधान सभा सतीश महाना, वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने युगल जोड़े को ODOP उत्पाद भेंट कर अपना आशीर्वाद दिया. यह आयोजन विधान भवन की कैंटीन में हुआ.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola