ePaper

PM Kisan Yojana: कब आएगी 14वीं किस्त? कैसे करें अप्लाई, जानिए लेटेस्ट अपडेट

Updated at : 05 Jul 2023 11:57 AM (IST)
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: कब आएगी 14वीं किस्त?  कैसे करें अप्लाई, जानिए लेटेस्ट अपडेट

PM Kisan Yojana: पीएम किसान की 14वीं किस्त अभी तक नहीं आई है. आए दिन पीएम किसान को लेकर नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं. आइए जानते हैं कब आएगी पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त. 14वीं किस्त पाने के लिए क्या करें.

विज्ञापन

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan) की 14वीं किस्त अभी तक नहीं आई है. पिछले कुछ महीनों से किसान 14वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आए दिन पीएम किसान को लेकर नया-नया अपडेट सामने आ रहे हैं. पीएम किसान के अंतर्गत हर साल किसानों को सालाना 6 हजार रुपए दी जाती है. आइए जानते हैं कब आएगी पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त.

कब आएगी 14वीं किस्त

पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त बहुत जल्दी आने वाली है. जी हां आपने सही सुना. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 14वीं किस्त इसी महीने जुलाई 2023 में किसी भी हफ्ते किसानों के खातों में आ सकती है. हालांकि सरकार ने अभी इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो 15 जुलाई से पहले 14वीं किस्त आ सकती है.

14वीं किस्त पाने के लिए क्या करें

अगर आप पीएम किसान सम्मान योजना की 14वीं किस्त पाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ काम करना होगा. इसके लिए आपको ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है. अगर अभी तक आपने E-KYC का काम नहीं किया है तो आज ही निपटा लें. नहीं तो आप 14वीं किस्त से वंचित हो सकते हैं. पीएम किसान की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर आप खुद ओटीपी बेस्ड ई-केवाईसी कर सकते हैं.

Also Read: रात में कुत्ते क्यों भौंकते हैं? क्या सच में उन्हें भूत दिखाई देता है, जानिए पूरी सच्चाई
14वीं किस्त के लिए आवेदन कैसे करें

पीएम किसान निधि योजना (PM Kisan Yojana 2023) गरीब किसानों के लिए हैं. अगर आप पीएम किसान योगने के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की ऑफिशियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर सबसे पहले जाए. यहां पर न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें. फिर आवेदन करने के लिए भाषा सेलेक्ट करें. और आप शहरी क्षेत्र के किसान हैं तो Urban Farmer Registration को सेलेक्ट करें. और अगर ग्रामीण हैं तो Rural Farmer Registration को सेलेक्ट करें. इसके बाद आधार नंबर, फोन नंबर, राज्य को सेलेक्ट करें. यहां अपनी जमीन का विवरण भरें. अपने सहायक दस्तावेज अपलोड करें और सेव कर से ऊपर क्लिक करें. फिर आपके सामने captcha कोड आएगा. जिसे भरना होगा. फिर Get OTP पर जाएं समिट करें.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola