ePaper

PM Kisan Yojana: 14वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, नोट कर लें डेट, जानें कैसे करें पीएम किसान के लिए आवेदन

Updated at : 17 Jun 2023 12:15 PM (IST)
विज्ञापन
PM Kisan Yojana: 14वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, नोट कर लें डेट, जानें कैसे करें पीएम किसान के लिए आवेदन

PM Kisan Yojana 2023: पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त अभी तक नहीं आई है. काफी लंबे समय से किसान 14वीं किस्त को लेकर इंतजार में बैठे हुए हैं. आइए जानते हैं कब तक आ सकती है 14वीं किस्त, पीएम किसान के लिए किस तरह से आवेदन करें.

विज्ञापन

PM Kisan Yojana 2023: पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त अभी तक नहीं आई है. काफी लंबे समय से किसान 14वीं किस्त को लेकर इंतजार में बैठे हुए हैं. इस बीच प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की तारीख को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. जिसमें बताया गया है कब तक आ सकती है 14वीं किस्त और किस तरह से आवेदन करें.

कब तक आ सकती है14 वीं किस्त

पीएम किसान की14वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. जिसमें बताया गया है इसी महीने 14वीं किस्त आ सकती है. दरअसल कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो किसानों के खातों में 14वीं किस्त 23 जून 2023 दिन शुक्रवार को आ सकती है. फिलहाल अभी तक इसके बारे में सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

Also Read: PM Kisan Yojana 2023: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन कैसे करें, जानिए क्या है पीएम किसान योजना
पीएम किसान निधि योजना के लिए ऐसे करें आवेदन

पीएम किसान निधि योजना का लाभ उठाना चाहते हैं और आवेदन करना चाहते हैं तो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की ऑफिशियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं. यहां पर न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें. फिर आवेदन करने के लिए भाषा सेलेक्ट करें. और आप शहरी क्षेत्र के किसान हैं तो Urban Farmer Registration को सेलेक्ट करें. और अगर ग्रामीण हैं तो Rural Farmer Registration को सेलेक्ट करें.

इसके बाद आधार नंबर, फोन नंबर, राज्य को सेलेक्ट करें. यहां अपनी जमीन का विवरण भरें. अपने सहायक दस्तावेज अपलोड करें और सेव कर से ऊपर क्लिक करें. फिर आपके सामने captcha कोड आएगा. जिसे भरना होगा. फिर Get OTP पर जाएं समिट करें. फिलहाल बताते चलें पीएम किसान 14वीं किस्त 23 जून दिन शुक्रवार को आने की संभावना है.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola