PM Kisan Samman Nidhi Yojana: UP के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की 10वीं किस्त पाने वालों की लिस्ट

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 10वीं किस्त पाने वालों किसानों की सरकार ने बेनिफिशियरी लिस्ट जारी कर दी है.
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: प्रदेश के किसानों पर कोरोना महामारी और महंगाई की दोहरी मार पड़ रही है. इस बीच केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए काफी मददगार साबित हुई है. इस योजना के तहत सरकार 1 साल में 3 किस्त के जरिए किसानों को खाते में 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता भेजती है. इस बीच सरकार ने 10वीं किस्त पाने वालों के लिए योजना के तहत बेनिफिशियरी लिस्ट जारी कर दी है.
अगर आप भी किसान हैं, तो आपको भी सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम किसान योजना की राशि 15 से 25 दिसंबर के बीच कभी भी किसानों के अकाउंट में भेजी जा सकती है. लाभार्थी निर्धारित समय से पहले आपना नाम लिस्ट में जरूर चेक कर लें.
दरअसल, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार प्रत्येक वर्ष करोड़ों किसानों के खाते में 6 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि जमा करती है. इस तरह सरकार द्वारा सालभर में किसानों के खाते में कुल 6 हजार रुपए भेजे जाते है. दरअसल, सभी किसान जिनके पास 2 हेक्टेयर से कम खेती योग्य भूमि है वह योजना का लाभ उठा सकते हैं.
पीएम किसान योजना के लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं. यहां Farmers Corner का ऑप्शन नजर आएगा. इसके बाद Beneficiary List के ऑप्शन पर क्लिक करें और फिर एक नया पेज खुल जाएगा. नए पेज पर अपना राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी दर्ज करें. इसके बाद Get Report पर क्लिक करें. यहां आपको सभी लाभार्थी किसानों की लिस्ट मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




