Parag Milk Price: पराग ने बढ़ाए दूध के दाम, आज शाम से लागू होंगी बढ़ी हुई कीमतें

Author Amit yadav
Updated:
विज्ञापन

Milk

Parag Milk Price अमूल के बाद पराग दूध ने भी दाम बढ़ा दिए हैं. पराग दूध प्रबंधन ने इसकी जानकारी दी है. दो रुपये लीटर दूध के दाम में वृद्धि की गई है.

विज्ञापन

लखनऊ: पराग दूध (Parag Milk Price) भी आज शाम से महंगा हो जाएगा. महाप्रबंधक विकास बालियान के अनुसार दूध की बढ़ी कीमतें 14 जून की शाम से लागू होंगी. पराग गोल्ड दूध का पैकेट अब 68 रुपये में मिलेगा. अभी तक ये 66 रुपये का था. इसी तरह टोंड मिल्क अब 56 रुपये का मिलेगा. इसके लिए अभी तक 54 रुपये देने होते थे. प्रबंध तंत्र का कहना है कि लागत बढ़ने के कारण ये फैसला किया गया है. गर्मी की वजह से दूध का उत्पादन कम हो रहा है. पराग प्रतिदिन 33 हजार लीटर दूध की आपूति करता है. इससे पहले अमूल दूध ने 2 जून को दाम बढ़ाए थे.

विज्ञापन

अपडेट हो रही है….

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola