निकाह के दस महीने बाद पड़ोसन को दिल दे बैठा शौहर, बेगम ने किया विरोध तो फोड़ दिया सिर

आरोपी शख्स घर से फरार हो गया है. महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश शुरू की है.
Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक शख्स को शादी के दस महीने बाद पड़ोसन से प्यार हो गया. जब पत्नी को भनक लगी तो उसने विरोध किया. इससे नाराज शख्स ने पत्नी को जान से मारने की कोशिश की. अभी पत्नी का अस्पताल में इलाज चल रहा है. आरोपी शख्स घर से फरार हो गया है. महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश शुरू की है.
पुलिस के मुताबिक सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी शिफा (28) की शादी दस महीने पहले मैनाठेर के फरीदपुर में रहने वाले बाबर से हुई थी. शादी के दस महीने बाद शिफा को पति बाबर और पड़ोसन के अफेयर की भनक लगी. उसने पति से पूछताछ किया तो वो मुकर गया. बाद में बाबर ने प्यार की बात मानी और पड़ोसन से शादी करने की बात भी कही. इसको लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ. शुक्रवार सुबह बाबर ने खाना बनाने के दौरान शिफा के सिर पर रॉड से हमला किया. इस हमले में शिफा गंभीर रूप से घायल हो गई. बाबर घर से भाग गया.
घटना की जानकारी मिली तो पुलिस को भेजा गया. पुलिस के पहुंचने के पहले आरोपी घर से फरार हो गया. महिला का आरोप है कि कई दिनों से पति खाना भी नहीं देता है. ससुराल वाले उसे घर से भगाना चाहते हैं ताकि बाबर दूसरी शादी कर सके.
घटना पर मुरादाबाद पुलिस का बयान
अस्पताल में शिफा ने बताया कि बाबर के साथ उसकी ननद मुमताज और शाहीन ने भी उस पर रॉड से हमला किया. पिटाई से उसका सिर फट गया और उससे खून बहने लगा. घटना की जानकारी डॉयल 112 को मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और खून से लथपथ शिफा को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया. महिला ने बाबर पर पड़ोसन से अफेयर के चक्कर में जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है.
Also Read: कन्नौज की इज्जत और इत्र की खुशबू से अखिलेश यादव का अमित शाह पर तंज, चाऊमीन बेचने की दी सलाह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




