ePaper

Mayor Shapath Grahan Samaroh: लखनऊ की नवनिर्वाचित मेयर सुषमा खर्कवाल व पार्षदों ने ली शपथ

Updated at : 26 May 2023 8:08 PM (IST)
विज्ञापन
Mayor Shapath Grahan Samaroh: लखनऊ की नवनिर्वाचित मेयर सुषमा खर्कवाल व पार्षदों ने ली शपथ

Mayor Shapath Grahan Samaroh: लखनऊ समेत प्रदेश के कई शहरों में शुक्रवार 26 मई को शहर की सरकार ने शपथ ग्रहण करना शुरू कर दिया. लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जूपिटर हॉल में कमिश्नर रोशन जैकब ने भाजपा की नवनिर्वाचित मेयर सुषमा खर्कवाल को शपथ ग्रहण कराया.

विज्ञापन

Mayor Shapath Grahan Samaroh: लखनऊ समेत प्रदेश के कई शहरों में शुक्रवार 26 मई को शहर की सरकार ने शपथ ग्रहण करना शुरू कर दिया. लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जूपिटर हॉल में कमिश्नर रोशन जैकब ने भाजपा की नवनिर्वाचित मेयर सुषमा खर्कवालको शपथ ग्रहण कराया. इसके बाद मेयर ने सभी पार्षदों को शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण कार्यक्रम दोपहर करीब 12.30 बजे शुरू हो गया. शपथ ग्रहण करने के बाद महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि सेवा का अवसर प्रदान करने के लिए हम लखनऊ की जनता का आभार व्यक्त करते हैं. उन्होंने कहा कि पिछले 32 वर्षों से लखनऊ की जनता का BJP पर विश्वास बना हुआ है. उन्होंने कहा कि अटल जी ने जो पौधा लगाया था. आज लखनऊ के रूप में वो विशाल वृक्ष के रूप में खड़ा है. कहा कि लखनऊ को देश के बेहतरीन शहरों में से एक बनाएंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola