UP Chunav 2022: रामपुर के चमरौआ सीट पर SP-BSP के बीच टक्कर, इस बार खिलेगा कमल?
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Jan 2022 6:41 PM
यहां मुख्य लड़ाई सपा और बसपा के बीच रही है. 2017 के चुनाव में सपा के नसीर अहमद खान जीतकर विधायक बने थे. उन्होंने बसपा के अली यूसुफ अली को हराया था.
UP Chunav 2022: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में चमरौआ विधानसभा सीट आती है. इस सीट पर दूसरे चरण में 14 फरवरी को मतदान होना है. इसकी मतगणना 10 मार्च को होगी. यह सीट 2008 में हुए परिसीमन के बाद बनी थी. यहां मुख्य लड़ाई सपा और बसपा के बीच रही है. 2017 के चुनाव में सपा के नसीर अहमद खान जीतकर विधायक बने थे. उन्होंने बसपा के अली यूसुफ अली को हराया था.
-
2012 में बसपा के अली यूसुफ अली चुनाव जीतकर विधायक बने थे.
-
उन्होंने समाजवादी पार्टी के नसीर अहमद खान को हराया था.
-
यूसुफ अली को 37,083 और नसीर अहमद खान को 35,237 वोट मिले थे.
-
तीसरे नंबर पर कांग्रेस के मुफ्तीउर्रहमान थे, जिन्हें 28,155 वोट मिला था.
-
2017 के चुनाव में चमरौआ से सपा के नसीर अहमद खान चुनाव जीते थे.
-
नसीर अहमद खान ने बसपा के अली यूसुफ अली को हराया था.
Also Read: UP Chunav 2022: 2019 से स्वार विधानसभा सीट पर कोई विधायक नहीं, आजम खान का रहा है दबदबा
2017 के चुनाव में सपा के नसीर अहम खान ने बसपा के अली यूसुफ अली को 34,376 वोटों से हराकर जीत हासिल की थी.
-
चमरौआ विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम वोट ज्यादा हैं.
-
तुर्क जाति का वोट बहुत ज्यादा है.
-
मुस्लिम वोट बैंक निर्णायक भूमिका में होता है.
-
कुल मतदाता- 2,68,465
-
पुरुष- 1,45,012
-
महिला- 1,23411
-
बीजेपी ने मोहन कुमार लोधी को मैदान में उतारा है.
-
कांग्रेस पार्टी ने यूसुफ अली को टिकट दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










