ePaper

Pilibhit Assembly Chunav: सपा के गढ़ में 2017 में संजय सिंह ने खिलाया था कमल, इस बार बदले हैं समीकरण

Updated at : 28 Jan 2022 4:47 PM (IST)
विज्ञापन
Pilibhit Assembly Chunav: सपा के गढ़ में 2017 में संजय सिंह ने खिलाया था कमल, इस बार बदले हैं समीकरण

पीलीभीत शहर विधानसभा का गठन 1957 में हुआ था. इसमें 2017 में भाजपा के संजय सिंह गंगवार को बड़ी जीत मिली थी. इस सीट पर 23 फरवरी को वोटिंग है.

विज्ञापन

Pilibhit Sadar Vidhan Sabha Chunav: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत शहर विधानसभा का गठन 1957 में हुआ था. यह शहर उत्तराखंड की सीमा पर है. यह तराई का इलाका कहलाता है. पीलीभीत शहर विधानसभा से सबसे पहले चुनाव में कांग्रेस के निरंजन सिंह विधायक चुने गए. 2017 में भाजपा के संजय सिंह गंगवार को बड़ी जीत मिली थी. इस सीट पर 23 फरवरी को वोटिंग है.

पीलीभीत शहर का सियासी इतिहास

  • 2017- संजय सिंह गंगवार- भाजपा

  • 2012, 2007, 2002- रियाज अहमद- सपा

  • 1996- राजराय सिंह- भाजपा

  • 1993, 1991- बीके गुप्ता- भाजपा

Also Read: Bareilly Assembly Chunav: 2012-2017 में आंवला से बीजेपी के धर्मपाल सिंह जीता, इस बार लगा सकेंगे हैट्रिक?
पीलीभीत शहर के मौजूदा विधायक

  • संजय सिंह गंगवार ग्रेजुएट हैं. वो दो बार भाजपा के टिकट पर शहर सीट से चुनाव लड़ चुके हैं. पहली बार चुनाव हार गए थे. दूसरी बार बड़े अंतर से चुनाव जीता.

जातिगत आंकड़े (अनुमानित)

  • दलित- 62 हजार

  • कुर्मी- 45 हजार

  • किसान- 24 हजार

  • सिख- 16 हजार

  • यादव- 11 हजार

  • ब्राह्मण- 10 हजार

  • मौर्य- 9 हजार

  • वैश्य- 9 हजार

पीलीभीत शहर के मतदाता

  • कुल मतदाता- 3,75,568

  • पुरुष- 1,98,958

  • महिला- 1,76,587

  • थर्ड जेंडर- 23

पीलीभीत शहर की जनता के मुद्दे

  • सड़कों पर जाम की बड़ी समस्या रहती है.

  • सीवर ना होने के कारण जलभराव होता है.

  • बड़े उद्योग-धंधे नहीं होने से बेरोजगारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola