ePaper

कौशांबी में नौकर ने मालकिन से दुष्कर्म की कोशिश की, महिला ने काट दिया प्राइवेट पार्ट और पहुंच गई कोतवाली, FIR

Updated at : 15 Nov 2023 5:54 PM (IST)
विज्ञापन
bihar crime news

सांकेतिक

महिला का पति विदेश में रहता है. वह घर पर अकेली थी. उसको अकेली पाकर नौकर ने उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की. महिला ने सब्जी काटने वाले चाकू से युवक के प्राइवेट पार्ट को काट दिया.

विज्ञापन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में महिला के साथ दुराचार की कोशिश करने वाले नौकर (युवक) को महिला ने अच्छे से सबक सिखा दिया. महिला का पति विदेश में रहता है. वह घर पर अकेली थी. उसको अकेली पाकर नौकर ने उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की. महिला ने सब्जी काटने वाले चाकू से युवक के प्राइवेट पार्ट को काट दिया और उसे पॉलीथिन में रखकर थाने पहुंच गई. पुलिस को महिला ने बताया कि आत्मरक्षा में उसने यह कदम उठाया है. स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने घायल नौकर को अस्पताल में भर्ती करवाया है. महिला को हिरासत में ले लिया है. नौकर ने महिला पर हमला का आरोप लगाया है. युवक पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस ने महिला के घर से खून से सना गद्दा और चादर बरामद किया है.मौके से वह चाकू भी बरामद कर लिया है, जिससे हमला किया गया था.

Also Read: UP Police : डायल 112 में यूपी पुलिस कितनी देर में आएगी, रियल टाइम मैसेज मिलेगा
पुलिस मामले की जांच में जुटी

कौशांबी जिले के मझनपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला शबनम ( बदला नाम ) का पति सऊदी अरब में रह कर ड्राइवर का काम करता था. महिला का आरोप है कि उसके नौकर निजामुद्दीन की नीयत बदल गई. जब घर पर कोई नही था, तब मौका पाकर दोपहर में निजामुद्दीन ने उसके साथ रेप करने की कोशिश की. लेकिन महिला ने होशियारी दिखाते हुए, उसको दरवाजा बंद करने के बहाने निकली, और किचन से चाकू लाकर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया. युवक किसी तरह मौके से भाग निकला लेकिन महिला युवक का कटा हुआ अंग लेकर थाने पहुंच गयी. पुलिस को पूरी बात बताई. पुलिस को भरोसा नहीं हुआ कि एक महिला महिला पुरुष के साथ ऐसा कर सकती है. वह मामले की जांच कर रही है. महिला को हिरासत में ले लिया गया है.

नौकर ने पुलिस को दी ये जानकारी

नौकर निजामुद्दीन का इस मामले में कुछ और ही कहना हैं.उसने बताया कि महिला के यहां वह बचपन से ही काम करता है. महिला ने उसको अपने घर बुलाया और उसके मुंह पर रुमाल रख कर बेहोश कर दिया और उसके बाद उसका अंक काट दिया.होश आने पर उसको इसकी जानकारी हुई. इसके बाद वह किसी तरह घर पहुंचा और फिर चाचा ने उसको एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया. उसका इलाज चल रहा है. पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ में जुटी है, ताकि सच्चाई का पता लगाया जा सके.

विज्ञापन
अनुज शर्मा

लेखक के बारे में

By अनुज शर्मा

Senior Correspondent

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola