ePaper

लखीमपुर मामले में सीएम आदित्यनाथ ने की कार्रवाई, सीओ और इंस्पेक्टर सस्पेंड, अबतक हुई दो लोगों की गिरफ्तारी...

Updated at : 09 Jul 2021 5:11 PM (IST)
विज्ञापन
लखीमपुर मामले में सीएम आदित्यनाथ ने की कार्रवाई, सीओ और इंस्पेक्टर सस्पेंड, अबतक हुई दो लोगों की गिरफ्तारी...

लखीमपुर में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान एक महिला के साथ हुए दुर्व्यवहार मामले में सीएम योगी एक्शन में आ गये हैं, उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया है और सीओ इलाके के पुलिस इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है.

विज्ञापन

लखीमपुर में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान एक महिला के साथ हुए दुर्व्यवहार मामले में सीएम योगी एक्शन में आ गये हैं, उन्होंने मामले को गंभीरता से लिया है और सीओ, इलाके के पुलिस इंस्पेक्टर सहित छह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है.

सीएम योगी ने कहा कि किसी को भी माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जायेगी और मामले की पूरी जांच होगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी.

लखीमपुर में नामांकन के लिए पहुंची महिला के साथ हुए दुर्व्यवहार मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है. जिले के डीएम अरविंद कुमार चौरसिया ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला स्तर पर मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिये गये हैं. उन्होंने कहा कि हमने चुनाव आयोग को एक विस्तृत रिपोर्ट भी सौंपी है.

पीड़ित महिला ने एएनआई को बताया कि मैं अपना नामांकन दाखिल करने के लिए आयी थी. लेकिन उन लोगों ने मेरा नामांकन पत्र फाड़ दिया. वे मेरा पर्स लेकर भाग गये और मेरे कपड़े फाड़ दिये. पुलिस वहां पर खड़ी थी लेकिन वह चुपचाप खड़ी थी.

गुरुवार को एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक महिला के साथ दुर्व्यवहार की पुष्टि हुई.जिस महिला के साथ दुर्व्यवहार हुआ है वो समाजवादी पार्टी की समर्थक है. बताया जा रहा है कि कल उत्तर प्रदेश में नामांकन की अंतिम तारीख थी और कई जगहों पर भाजपा और सपा के समर्थक आपस में भिड़ गये थे. कुछ वैसा ही नजारा लखीमपुर में भी देखने को मिला.

Also Read: UP Chunav : ब्लॉक प्रमुख के चुनाव से पहले महिला की साड़ी खींचने का VIDEO वायरल, बोले अखिलेश- योगी के गुंडे…

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola