Chandra Grahan: साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण शुरू, जानिए कब-कहां देगा दिखाई और कब होगा खत्म

Chandra Grahan 2023: इस साल का पहला चंद्र ग्रहण बेहद खास है. यह चंद्र ग्रहण वैशाख पूर्णिमा यानी बुद्ध पूर्णिमा के दिन 5 मई को लग रहा है. आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण डेट, कहां-कहां दिखाई देगा ग्रहण और सूतक समय, बुद्ध पूर्णिमा 2023 कब.
Chandra Grahan 2023: इस साल का पहला चंद्र ग्रहण बेहद खास है. यह चंद्र ग्रहण वैशाख पूर्णिमा यानी बुद्ध पूर्णिमा के दिन 5 मई को लग रहा है. 12 साल बाद चंद्र ग्रहण के दिन शुभ संयोग बन रहे हैं. क्योंकि बुद्ध पूर्णिमा के दिन ही चंद्र ग्रहण लग रहा है. आइए जानते हैं कब है चंद्र ग्रहण 2023, चंद्र ग्रहण डेट, कहां-कहां दिखाई देगा ग्रहण और सूतक समय, बुद्ध पूर्णिमा 2023 कब.
इस साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण कल यानी 5 मई दिन शुक्रवार को लग रह है. पंडित जितेंद्र शास्त्री के अनुसार इस साल चंद्र ग्रहण पांच मई, रात 8 बजकर 46 मिनट से शुरू है और उसी रात 1:00 बजे तक ही रहेगा. चंद्र ग्रहण सूतक समय 9 घंटे पहले ही शुरू हो जाएगा. इसी के साथ चंद्र ग्रहण 5 May को ही लगेगा.
इस साल 2030 का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई को लग रहा है. पंडित जितेंद्र शास्त्री ने बताया भारत को छोड़कर चंद्र ग्रहण यूरोप, एशिया, आस्ट्रेलिया, प्रशांत अटलांटिक, हिंद महासागर और अफ्रीका में दिखाई देगा. लेकिन इसका प्रभाव पृथ्वी पर जरूर पड़ेगा.
भारत में 2023 में चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर 2023 को लगेगा. यह पहली बार होगा जब चंद्रग्रहण इंडिया के साथ-साथ एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी दक्षिण अफ्रीका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और हिंद महासागर में भी दिखाई देगा. भारत में चंद्र ग्रहण को लेकर लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. क्योंकि यह पहली बार होगा जब देश में इस साल का पहला ग्रहण लगेगा.
Also Read: Buddha Purnima 2023: 5 मई को मनाई जाएगी बुद्ध पूर्णिमा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
वैशाख की पहली पूर्णिमा यानी बुद्ध पूर्णिमा की तारीख 4 मई दिन गुरुवार रात करीब 11:45 से हो रही है और समापन अगले दिन 5 मई दिन शुक्रवार को रात 11 बजकर 4 मिनट तक है. पंडित जितेंद्र शास्त्री के अनुसार इस साल 2023 में बुद्ध पूर्णिमा उदय तिथि पांच मई को ही मनायी जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




