10.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

UP Chunav: कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री की प्रतिष्ठा दांव पर, सपा के गढ़ में बचा पाएंगे अपनी सीट?

UP Chunav: मैनपुरी को सपा का गढ़ माना जाता है. भोगांव सीट से लगातार सपा प्रत्याशी जीतते रहे हैं. साल 2017 के चुनाव में 1989 के बाद पहली बार यहां 'कमल' खिला और बीजेपी के रामनरेश अग्निहोत्री विधायक बने.

UP Vidhan Sabha Chunav 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी को होना है. इस चरण में योगी सरकार के आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है. वह मैनपुरी के भोगांव विधानसभा क्षेत्र से विधायक है. इस बार फिर से भारतीय जनता पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए अपना प्रत्याशी बनाया है.

मैनपुरी को माना जाता है सपा का गढ़

मैनपुरी को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है. भोगांव सीट से लगातार सपा प्रत्याशी जीतते रहे हैं. साल 2017 के विधानसभा चुनाव में 1989 के बाद पहली बार ‘कमल’ खिला. रामनरेश अग्निहोत्री ने सपा प्रत्याशी आलोक शाक्य को करीब 20 हजार वोट से हराया. उन्हें इसका इनाम भी मिला. रामनरेश अग्निहोत्री को आबकारी मंत्री बनाया गया. मैनपुरी की यह इकलौती सीट थी, जिसे बीजेपी जीतने में सफल रही. अन्य चार सीटों पर सपा ने जीत दर्ज की.

Also Read: UP Election 2022: तीसरे चरण में किसान लेंगे इम्तिहान! 16 जिलों की 59 सीटों पर होगी वोटिंग
भोगांव सीट का सियासी इतिहास

  • 1985- शिव वक्ष सिंह राठौर

  • 1989- शिवराज सिंह- बीजेपी

  • 1991- राम अवतार शाक्य- सपा

  • 1993- उपदेश सिंह चौहान- सपा

  • 1996-राम अवतार शाक्य- सपा

  • 2002 से 2012 तक- आलोक शाक्य- सपा

  • 2017- रामनरेश अग्निहोत्री- बीजेपी

Also Read: UP Election 2022: यूपी चुनाव के तीसरे चरण में 627 उम्मीदवार, पढ़ें किस सीट से कौन बनाए गए हैं प्रत्याशी?
आलोक शाक्य तीन बार रहे विधायक, मंत्री भी बने

आलोक शाक्य लगातार तीन बार विधायक और सपा सरकार में प्राविधिक शिक्षा राज्यमंत्री भी रह चुके हैं. उनके पिता राम अवतार शाक्य भी भोगांव सीट से तीन बार विधायक चुने गए. यहां लोधी और शाक्य मतदाता अधिक संख्या में है.

भोगांव विधानसभा में मतदाता

  • कुल मतदाता- 3,34,195

  • पुरुष- 1,80,366

  • महिला- 1,53,842

Also Read: Mainpuri Assembly Chunav: मंत्रियों के क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं गायब, मेडिकल कॉलेज का काम भी बंद
2017 के यूपी विधानसभा चुनाव के परिणाम

  • बीजेपी गठबंधन- 325 (अकेले बीजेपी 312)

  • कांग्रेस-सपा गठबंधन- 54 (सपा 47)

  • बीएसपी- 19

  • अन्य- 5

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीख

  • पहला चरण – 10 फरवरी – 58 सीट

  • दूसरा चरण – 14 फरवरी – 55 सीट

  • तीसरा चरण – 20 फरवरी – 59 सीट

  • चौथा चरण – 23 फरवरी – 60 सीट

  • पांचवा चरण – 27 फरवरी – 60 सीट

  • छठा चरण – 3 मार्च – 57 सीट

  • सातवां चरण – 7 मार्च – 54 सीट

  • चुनाव रिजल्ट का ऐलान – 10 मार्च

Posted By: Achyut Kumar

Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel