Atique Ahmed News: झांसी में अतीक का बेटा असद एनकाउंटर में ढेर, शूटर गुलाम भी मारा गया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
Atique Ahmed News: उमेश पाल मर्डर केस के मुख्य आरोपी असद अहमद को यूपी पुलिस ने ढेर कर दिया है. झांसी के पास हुए एनकाउंटर में असद अहमद को मार गिराया गया है. उमेश पाल मर्डर केस में असद अहमद मुख्य आरोपी था. अतीक अहमद का तीसरा बेटा असद उमेश पाल के हत्यारों की अगुवाई कर रहा था.
विज्ञापन
Atique Ahmed News: उमेश पाल मर्डर केस के मुख्य आरोपी असद अहमद को यूपी पुलिस ने ढेर कर दिया है. झांसी के पास हुए एनकाउंटर में असद अहमद को मार गिराया गया है. उमेश पाल मर्डर केस में असद अहमद मुख्य आरोपी था. अतीक अहमद का तीसरा बेटा असद उमेश पाल के हत्यारों की अगुवाई कर रहा था. 24 फरवरी को प्रयागराज में उमेश पाल की हत्या के बाद से ही असद की तलाश चल रही थी. झांसी के पास हुए एनकाउंटर में असद के पास से अत्याधुनिक विदेशी हथियार भी बरामद किए गए हैं. उमेश पाल मर्डर केस के बाद असद पर पांच लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था. उसके साथ-साथ शूटर गुलाम का भी एनकाउंटर किया गया है.
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन
जरूर पढ़ें