लड़के वालों ने की बीफ की मांग, तो लड़कीवालों ने तोड़ दिया रिश्ता
मुरादाबाद : शादी की तारीख तय हो चुकी थी. सबकुछ तय हो चुका था अचानक लड़के वालों ने लड़की वालों के सामने तीन मांग रख दी. संभल जिले के सिसौटा गांव की लड़की के पिता असगर अली ने बताया कि हमने शादी से इसलिए इनकार कर दिया क्योंकि हमसे खाने में बीफ परोसने की मांग […]
मुरादाबाद : शादी की तारीख तय हो चुकी थी. सबकुछ तय हो चुका था अचानक लड़के वालों ने लड़की वालों के सामने तीन मांग रख दी. संभल जिले के सिसौटा गांव की लड़की के पिता असगर अली ने बताया कि हमने शादी से इसलिए इनकार कर दिया क्योंकि हमसे खाने में बीफ परोसने की मांग कर दी गयी. इस पूरे मामले के जांच की मांग की गयी मुरादाबाद के एसएसपी जे. रविंद्र गौड़ के पास शिकायत दर्ज करायी गयी.
असगर अली ने बताया कि शादी 28 जनवरी को होनी थी ठीक एक महीने पहले लड़के वालों ने एक एसयूवी गाड़ी, पांच लाख रुपये और खाने में बीफ बरोसने की मांग कर दी. असगर ने कहा, बीफ परोसने से हम परेशानी में पड़ सकते हैं और हमें दहेज की उनकी मांग भी जायज नहीं लगी. हमने ये शर्त मानने से इनकार कर दिया और इसकी शिकायत भी दर्ज करा दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए