गोवंश के रखरखाव के लिए 17.52 करोड़ की मंजूरी
Updated at : 04 Jan 2019 2:37 PM (IST)
विज्ञापन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के 16 नगर निगमों में आवारा गोवंश के रखरखाव हेतु स्थापित गोशालाओं के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष में 17.52 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इस धनराशि से अलीगढ़, गोरखपुर, वाराणसी, सहारनपुर, मुरादाबाद, मथुरा, अयोध्या, फिरोजाबाद, आगरा, गाजियाबाद, कानपुर, झांसी, लखनऊ, मेरठ, बरेली एवं इलाहाबाद के नगर […]
विज्ञापन
लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के 16 नगर निगमों में आवारा गोवंश के रखरखाव हेतु स्थापित गोशालाओं के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष में 17.52 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इस धनराशि से अलीगढ़, गोरखपुर, वाराणसी, सहारनपुर, मुरादाबाद, मथुरा, अयोध्या, फिरोजाबाद, आगरा, गाजियाबाद, कानपुर, झांसी, लखनऊ, मेरठ, बरेली एवं इलाहाबाद के नगर निगमों की गोशालाओं में गोवंश का रखरखाव किया जाएगा.
प्रमुख सचिव, (पशुधन) सुधीर एम बोबडे द्वारा इस संबंध में जारी शासनादेश में कहा गया है कि प्रदेश के 16 नगर निगमों में गोवंश के रखरखाव हेतु प्रति नगर निगम 1000 गोवंश हेतु 365 दिवसों (एक वर्ष) के लिए 30 रुपये प्रतिदिन प्रति गोवंश अर्थात 109.50 लाख रुपये की धनराशि व्यय की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




