हलाला के नाम पर ससुर से जबरन करायी शादी, गर्भवती हुई तो घर से निकाला
Updated at : 03 Sep 2018 10:25 AM (IST)
विज्ञापन

संभल : अभी तक सरकार ‘ट्रिपल तलाक’ पर नया कानून नहीं बना पायी है, वहीं दूसरी ओर इसकी आड़ में मुस्लिम महिलाओं के साथ कई अमानवीय कृत्य किये जा रहे हैं. ऐसी ही एक घटना उत्तर प्रदेश के संभल जिले से आयी है, जहां हलाला के नाम पर एक महिला की ट्रिपल तलाक के बाद […]
विज्ञापन
संभल : अभी तक सरकार ‘ट्रिपल तलाक’ पर नया कानून नहीं बना पायी है, वहीं दूसरी ओर इसकी आड़ में मुस्लिम महिलाओं के साथ कई अमानवीय कृत्य किये जा रहे हैं. ऐसी ही एक घटना उत्तर प्रदेश के संभल जिले से आयी है, जहां हलाला के नाम पर एक महिला की ट्रिपल तलाक के बाद ससुर से जबरन शादी करायी.
महिला का आरोप है कि उसके ससुर ने उसके साथ जबरदस्ती की जिससे वह गर्भवती हो गयी बाद में उसे घर से निकाल दिया गया. पीड़िता जब अपनी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची तो मामला उजागर हुआ. पुलिस ने उसके ससुर, पति और दो मौलवियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.पुलिस ने मीडिया को जानकारी दी कि यह घटना नखासा थाना क्षेत्र की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




