Kanpur News: सचेंडी हाईवे पर सड़क हादसा, ओवरटेक करने के चक्कर में कंटेनर से टकराया ट्रक, चालक की मौत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 13 Oct 2021 3:51 PM

विज्ञापन

Kanpur News: कानपुर में सचेंडी हाईवे पर ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक और कंटेनर की टक्कर हो गई, जिसमें ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई.

विज्ञापन

Kanpur News: कानपुर एनएच- 92 सचेंडी हाईवे पर मंगलवार की देर रात सड़क हादसा हो गया. यहां ट्रक और कंटेनर की टक्कर हो गई, जिसमें ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

बता दें कि मंगलवार की रात को एक ट्रक ओवर टेक करने के चक्कर मे कंटेनर में जा घुसा, जिससे ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई. ट्रक और कंटेनर की टक्कर से हाईवे में जाम लग गया. वहीं, मौके पर पहुँची पुलिस ने क्रेनेब की सहायता से ट्रक को अलग कर चालक की बॉडी को बाहर निकाला और यातायात को सुचारू रूप से शुरू किया.

Also Read: Kanpur News: मृतक मनीष गुप्ता की पत्नी ने केडीए में ओएसडी का पदभार संभाला, जानें अब तक का अपडेट

पुलिस ने ट्रक चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा है कि बर्रा निवासी लालता प्रसाद 51 वर्षीय ट्रक में माल लादकर जालौन से कानपुर आ रहे थे. तभी भौति के पास कंटेनर को ओवरटेक करने पर ट्रक में जा घुसे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

Also Read: Kanpur News: BSP नेता की हत्या मामले में कानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपियों की संपत्ति जब्त करने का आदेश

रिपोर्ट- आयुष तिवारी

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola