kanpur News: सांसद सत्यदेव पचौरी ने 77 लाभार्थियों को वितरित किया आयुष्मान कार्ड, गिनायी सरकार की उपलब्धियां

Updated:
विज्ञापन

kanpur News: सांसद सत्यदेव पचौरी ने सोमवार को 77 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किया. इस दौरान उन्होंने लोगों को आयुष्मान भारत योजना के बारे में भी जानकारी दी.

विज्ञापन

Kanpur News: आयुष्मान भारत (प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना) के अंतर्गत कानपुर में सोमवार को 77 लोगों को आयुष्मान कार्ड वितरित किये गए. जिला अस्पताल उर्सला सभागार में आयोजित कार्ड वितरण कार्यक्रम में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के सांसद सत्यदेव पचौरी ने सरकार की इस योजना के बारे में लोगों को बताया. उन्होंने अपने हाथों से पात्र लोगों को आयुष्मान कार्ड बांटे.

विज्ञापन

भाजपा सांसद सत्यदेव पचौरी ने इस दौरान बताया कि इस योजना से गरीबों का नि:शुल्क इलाज होगा. उनको अपने इलाज के लिए जमीन और जेवर बेचने नहीं पड़ेंगे. उनके पैसे बच्चों को पढ़ाने और लिखाने में काम आएगा. हम योगी जी को दिल से आभार व्यक्त करते हैं.

Also Read: Kanpur News: 5 फीट गहरे नाले में फंसा ‘रेगिस्तान का जहाज’, इस तरह निकाला गया बाहर

रिपोर्ट- आयुष तिवारी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola