दशहरा से पहले कानपुर को मिलेगी पहली सीएम ग्रिड रोड, 10 सड़कों के कायाकल्प से मिलेगी नई रफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सीएम ग्रिड योजना के तहत विकसित हो रही सड़क

कानपुर में सीएम ग्रिड योजना के तहत बन रही 10 सड़कों में से पहली सड़क दशहरा से पहले आम लोगों के लिए खोल दी जाएगी. इस योजना के तहत सड़कों के साथ फुटपाथ, ग्रीन बेल्ट और ड्रेन जैसी सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार होगा.

विज्ञापन

UP News: कानपुर में सीएम ग्रिड योजना के तहत बन रही 10 सड़कों में से पहली सड़क दशहरा से पहले लोगों के लिए खोल दी जाएगी. जोन-6 में बगिया क्रासिंग, कल्याणपुर से केसा कार्यालय तक बन रही सड़क का ज्यादातर काम पूरा हो चुका है. फिलहाल सिर्फ सड़क निर्माण का काम बाकी है, लेकिन बारिश के कारण इसमें कुछ रुकावट आई है. नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने कहा है कि बारिश बंद होते ही निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी और दशहरा से पहले सड़क को चालू करने का लक्ष्य है.

विज्ञापन

फुटपाथ, ग्रीन बेल्ट और ड्रेन समेत मिलेंगी कई सुविधाएं

इस सीएम ग्रिड रोड पर सिर्फ सड़क को चौड़ा और मजबूत बनाने का काम नहीं हो रहा है, बल्कि राहगीरों और वाहन चालकों की सुविधा का भी ध्यान रखा जा रहा है. सड़क के दोनों ओर फुटपाथ बनाए गए हैं, जबकि बीच में ग्रीन बेल्ट विकसित की जा रही है. इसके अलावा इलेक्ट्रिकल डक्ट, स्ट्राम वॉटर ड्रेन और स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाएं भी तैयार की जा रही हैं. नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय के अनुसार, सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़कों को इस तरह विकसित किया जा रहा है कि वाहन चालकों को रास्ते में अनावश्यक अवरोध का सामना न करना पड़े . सड़क पर बिजली के खंभे, हैंडपंप या अन्य ऐसे निर्माण नहीं होंगे, जिनसे यातायात प्रभावित हो या हादसे का खतरा बढ़े.

साल के अंत तक ज्यादातर सड़कें तैयार करने का लक्ष्य

कानपुर के सभी छह जोन में सीएम ग्रिड योजना के तहत कुल 10 सड़कों पर काम कराया जा रहा है. इनमें कई सड़कों का 50 प्रतिशत से अधिक काम पूरा हो चुका है. बारिश के कारण फिलहाल कुछ जगहों पर निर्माण की रफ्तार प्रभावित हुई है. मौसम साफ होते ही काम में तेजी लाने की तैयारी है. लक्ष्य है कि इस साल के अंत तक ज्यादातर सड़कें तैयार हो जाएं. इन सड़कों के बनने के बाद शहर के कई प्रमुख इलाकों में यातायात व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है. सीएम ग्रिड योजना के तहत सिर्फ डामर बिछाकर सड़क तैयार नहीं की जा रही, बल्कि पूरे मार्ग का विकास किया जा रहा है. इससे जल निकासी, पैदल यात्रियों और यातायात से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करने का प्रयास किया जाएगा.

कानपुर में इन 10 सड़कों का होगा विकास

सीएम ग्रिड योजना के तहत जोन-6 में बगिया क्रासिंग, कल्याणपुर से केसा कार्यालय तक सड़क विकसित की जा रही है. जोन-1 में घंटाघर चौराहा से परेड चौराहा होते हुए ग्रीनपार्क तक काम होगा. बर्रा क्षेत्र में बर्रा बाईपास-कर्रही रोड से रामबाग तिराहा होते हुए हमीरपुर मुख्य मार्ग तक सड़क विकसित की जाएगी. जोन-2 में एनएच-19 से राजाराम चौराहा होते हुए नमक फैक्ट्री चौराहा के सामने से हमीरपुर रोड तक, जबकि जोन-3 में बाबा कुटी चौराहा से सोटे वाला बाबा होते हुए अलंकार गेस्ट हाउस तक सड़क का विकास होगा. लाल बंग्ला रोड से वीआईपी रोड और पैसिफिक लॉन होते हुए जेके फर्स्ट चौराहा तक भी काम कराया जाएगा. इसके अलावा स्वरूप नगर में मटका तिराहा से कमिश्नर आवास चौराहा होते हुए कंपनी बाग चौराहा तक, दीप सिनेमा तिराहा से सोटे वाला बाबा मंदिर होते हुए एच ब्लॉक तक, नौबस्ता बंबा से कर्रही रोड तक और गुरुदेव सिनेमा चौराहा से चिड़ियाघर चौराहा तक सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़कें विकसित की जाएंगी.

Also Read: पांच बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग भागी पत्नी, 'घर लौट आओ' कहता रहा पति, फिर दे दी जान


विज्ञापन
अंजली कश्यप

लेखक के बारे में

By अंजली कश्यप

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola