यूपी में IAS अधिकारी ने जज को धमकाया! शबीना खान बोलीं- प्रशासनिक मर्यादाओं की गरिमा का भी रखें ख्याल

Updated:
विज्ञापन

जज शबीना खान और कमिश्नर दुर्गा शक्ति नागपाल. फोटो-सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक पुराने न्यायिक मामले को लेकर IAS अधिकारी और जज के बीच फोन पर विवाद हो गया. वायरल वीडियो के मुताबिक, कमिश्नर दुर्गा शक्ति नागपाल और जज शबीना खान के बीच बातचीत के दौरान तीखी बहस हुई. जज ने अपने जिला जज को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक पुराने न्यायिक मामले को लेकर IAS अधिकारी और जज के बीच फोन पर विवाद हो गया. वायरल वीडियो के मुताबिक, कमिश्नर दुर्गा शक्ति नागपाल और जज शबीना खान के बीच बातचीत के दौरान तीखी बहस हुई. इसके बाद जज ने अपने जिला जज को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की.

विज्ञापन

जज ने लगाया प्रभाव के दुरुपयोग का आरोप

जज शबीना खान ने कहा कि कमिश्नर दुर्गा शक्ति नागपाल ने अपने पद और प्रभाव का दुरुपयोग कर रहीं है और मेरे ऊपर अनुचित दबाव बनाने की कोशिश रहीं है. जज ने शिकायत पत्र में लिखा कि कमिश्नर के बातचीत लहजा बिल्कुल प्रशासनिक मर्यादाओं को तार-तार कर रहा था. उन्होंने कहा कि मुझे डराने के लिए हाईकोर्ट में शिकायत करने की धमकी भी दी गई.

View on Instagram

स्कूल और नगर पालिका के बीच 30 साल पुराना केस

दोनों अधिकारियों के बीच विवाद की जड़ एक स्कूल और नगर पालिका के बीच चल रहा करीब 30 साल पुराना मामला है. इसी केस को लेकर कमिश्नर ने जज को फोन किया था. बातचीत के बाद मामला गंभीर हो गया और जज ने लिखित शिकायत के जरिए जिला जज के सामने अपनी बात रखी.

जज संस्कारों पर सवाल उठाया

जज ने पत्र में यह भी आरोप लगाया कि बातचीत के दौरान उनके संस्कारों और व्यवहार को लेकर सवाल उठाए गए. उन्होंने इसे न्यायिक कार्य में अनुचित हस्तक्षेप और पद की शक्तियों के दुरुपयोग से जोड़ते हुए जिला जज को पूरे मामले से अवगत कराया.

ये भी पढ़ें: रात को पति, दिन में प्रेमी के साथ रहेगी महिला! पुलिस के सामने रखा ड्यूटी चार्ट, वीडियो वायरल


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola