शाहजहांपुर जमीन विवाद में झोपड़ी बनी निशाना, राजपाल यादव के 3 भाइयों पर लगा आग लगाने का आरोप

Updated:
विज्ञापन

राजपाल यादव के 3 भाइयों पर लगा आग लगाने का आरोप

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP News: शाहजहांपुर के पिपरिया हरीशचंद्र गांव में जमीन विवाद ने तूल पकड़ लिया है. एक परिवार ने अभिनेता राजपाल यादव के तीन भाइयों पर खेत में बनी झोपड़ी में आग लगाने का आरोप लगाया है, जिससे लाखों का सामान जल गया.

विज्ञापन

UP Crime News: शाहजहांपुर के बंडा थाना क्षेत्र स्थित पिपरिया हरीशचंद्र गांव में जमीन विवाद को लेकर तनाव बढ़ गया है. एक परिवार ने अभिनेता राजपाल यादव के तीन भाइयों पर खेत में बनी झोपड़ी जलाने का आरोप लगाया है. शिकायतकर्ता प्रदीप यादव के मुताबिक, रविवार रात करीब दस बजे वह दवा लेने गए थे, जबकि उनके बच्चे खेत में मौजूद थे. इसी दौरान श्रीपाल यादव, राजेश यादव और सत्यपाल यादव वाहन से पहुंचे और कथित रूप से झोपड़ी में आग लगा दी.

विज्ञापन

शिकायतकर्ता का दावा, आग में गृहस्थी का सामान जलकर राख

प्रदीप यादव ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि राजपाल यादव के भाइयों ने उनके खेत का कुछ हिस्सा खरीदा था, लेकिन अब पूरे खेत पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है. उनका कहना है कि आग लगने के बाद झोपड़ी में रखा गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो गया. घटना का एक वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है. पीड़ित ने आरोप लगाया कि थाने पहुंचने पर उसे वापस लौटा दिया गया, जबकि दूसरे पक्ष ने जमीन पर नींव खुदवानी शुरू कर दी.

राजपाल यादव के भाई बोले- आरोप निराधार, जमीन राजेश के नाम

दूसरे पक्ष की ओर से राजपाल यादव के भाई श्रीपाल यादव ने लगाए गए आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है. उनका दावा है कि विवादित जमीन का बैनामा करीब सत्रह वर्ष पहले उनके भाई राजेश यादव के नाम हो चुका था. श्रीपाल के अनुसार, एक संभावित खरीदार ने जमीन के दस्तावेजों की जांच कराई, जिसमें मालिकाना हक राजेश के नाम मिला. इसके बाद उसने जमीन खरीदने से इनकार कर दिया. उनका आरोप है कि दूसरे पक्ष ने हाल में जबरन खेत पर छप्पर डाल दिया था.

पुलिस ने दोनों पक्षों से मांगी तहरीर, जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई

श्रीपाल यादव का कहना है कि झोपड़ी में आग दूसरे पक्ष ने स्वयं लगाई है और जमीन की पैमाइश होने के बाद वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी. वहीं, मामले को लेकर बंडा थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतें प्राप्त होने की पुष्टि की है. थाना प्रभारी बृजेश सिंह के अनुसार, दोनों तरफ से तहरीर मिली है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है. पुलिस जमीन के दस्तावेज, मौके की स्थिति और सामने आए वीडियो समेत अन्य तथ्यों की पड़ताल कर रही है.

Must Read: आकाश-ईशान आउट, दीपिका इन, मायावती ने परिवारवाद पर खेला मास्टरस्ट्रोक, क्या 22 साल की लंदन रिटर्न भतीजी बनेगी उत्तराधिकारी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola