गोरखपुर को CM योगी की सौगात, 3.09 करोड़ के कल्याण मंडपम का आज होगा लोकार्पण

Updated:
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर को 3.09 करोड़ रुपये की लागत से बने नए कल्याण मंडपम की सौगात दी है. यह मंडपम अल्प और मध्यम आय वर्ग के लोगों को पारंपरिक आयोजनों के लिए रियायती दर पर सुविधाएं प्रदान करेगा.

विज्ञापन

Gorakhpur News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को गोरखपुर को 3.09 करोड़ रुपये की लागत से बने कल्याण मंडपम की सौगात देंगे. मुख्यमंत्री अपनी विधायक निधि से गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) की ओर से बनवाए गए इस कल्याण मंडपम का लोकार्पण करेंगे. यहां अल्प और मध्यम आय वर्ग के लोगों को पारंपरिक और मांगलिक आयोजनों के लिए रियायती दर पर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी.

विज्ञापन

2461 वर्गमीटर में बना है कल्याण मंडपम

कल्याण मंडपम का निर्माण 2461 वर्गमीटर भूमि पर किया गया है. दो तल में बने इस भवन में करीब 300 लोगों के बैठने की क्षमता है. परिसर में बड़े हॉल के अलावा किचन, स्टोर, ऑफिस और चेंज रूम की सुविधा भी उपलब्ध है. दोनों तलों पर महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग टॉयलेट बनाए गए हैं.

पार्किंग के साथ लॉन और फव्वारे की भी व्यवस्था

कल्याण मंडपम परिसर में इंटरलॉकिंग टाइल्स वाली पार्किंग विकसित की गई है. इसके अलावा परिसर में लॉन और फव्वारे की भी व्यवस्था की गई है. इसका उद्देश्य स्थानीय लोगों को शादी-विवाह समेत अन्य मांगलिक कार्यक्रमों के लिए सुविधाजनक और किफायती स्थान उपलब्ध कराना है.

गोरखपुर में अब तक सात कल्याण मंडपम का लोकार्पण

गोरखपुर में इससे पहले सात कल्याण मंडपम का लोकार्पण हो चुका है. इनमें खोराबार, सूरजकुंड, मानबेला, राप्तीनगर विस्तार के टोला पीरू शहीद, बिछिया जंगल तुलसीराम, जंगल बेनी माधव और बशारतपुर के कल्याण मंडपम शामिल हैं. बशारतपुर में 29 अगस्त को कल्याण मंडपम का लोकार्पण किया गया था. बुधवार को मुख्यमंत्री आठवें कल्याण मंडपम का लोकार्पण करेंगे.

दो अन्य कल्याण मंडपम का भी हो रहा निर्माण

गोरखपुर विकास प्राधिकरण की ओर से दो अन्य कल्याण मंडपम का निर्माण भी कराया जा रहा है. इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों को मांगलिक आयोजनों के लिए अतिरिक्त सुविधाएं मिल सकेंगी.

IMA के चैरिटेबल ब्लड सेंटर का भी उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को तारामंडल क्षेत्र में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के चैरिटेबल ब्लड सेंटर का भी उद्घाटन करेंगे. इसके जरिए जरूरतमंद लोगों को रक्त संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में मदद मिलने की उम्मीद है.

Also Read : UP में 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, हर जिले में तैनात होंगे नोडल अधिकारी, रोज होगी रिपोर्टिंग

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola