UP Election 2027: यूपी चुनाव से कॉकरोच जनता पार्टी ने किया किनारा, अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान

Updated:
विज्ञापन

अभिजीत दीपके

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP Election 2027: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 2027 के यूपी चुनाव से किनारा कर लिया है. पार्टी न चुनाव लड़ेगी, न किसी दल को समर्थन देगी. जानिए अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान.

विज्ञापन

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सियासी हलचल के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने बड़ा ऐलान कर दिया है. पार्टी के संयोजक अभिजीत दीपके ने साफ कर दिया है कि उनका संगठन आगामी यूपी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगा. इतना ही नहीं, किसी भी राजनीतिक दल या गठबंधन को समर्थन भी नहीं देगा. इस घोषणा के बाद यूपी की चुनावी राजनीति में कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है.

विज्ञापन

न चुनाव लड़ेगी, न किसी दल के साथ जाएगी CJP

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अभिजीत दीपके ने संगठन का रुख स्पष्ट किया. उन्होंने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी उत्तर प्रदेश चुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारेगी. साथ ही किसी राजनीतिक दल के पक्ष में भी खड़ी नहीं होगी. उन्होंने यह भी साफ किया कि संगठन इस बहस में शामिल नहीं होगा कि प्रदेश में किसकी सरकार बननी चाहिए और किसकी नहीं.

जाति-धर्म नहीं, रोजगार और शिक्षा पर हो चुनाव

अभिजीत दीपके ने चुनावी राजनीति में जाति और धर्म के मुद्दों पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि आखिर कब तक चुनाव जाति और धर्म के आधार पर लड़े जाते रहेंगे? आज पूरी दुनिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे आधुनिक विषयों पर चर्चा कर रही है, जबकि भारत में चुनावी बहस अब भी पुराने मुद्दों के आसपास घूमती रहती है.

युवाओं के मुद्दों को राजनीति के केंद्र में लाने की मांग

CJP संयोजक ने कहा कि देश की राजनीति में रोजगार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को प्राथमिकता मिलनी चाहिए. युवाओं के भविष्य, नौकरी के अवसर और बेहतर शिक्षा जैसे मुद्दों पर चुनावी चर्चा होनी चाहिए. उनका मानना है कि राजनीति को पहचान आधारित बहस से आगे बढ़कर भविष्य की चुनौतियों पर ध्यान देना चाहिए.

यूपी की 16 सदस्यीय टीम बनने के बाद बढ़ी थीं अटकलें

कॉकरोच जनता पार्टी ने हाल ही में उत्तर प्रदेश समेत 10 राज्यों में अपनी समन्वय समितियां गठित की थीं. उत्तर प्रदेश में 16 सदस्यीय टीम बनाए जाने के बाद यह चर्चा तेज हो गई थी कि संगठन 2027 के विधानसभा चुनाव में उतर सकता है. हालांकि, अभिजीत दीपके के ताजा बयान ने चुनाव लड़ने और किसी दल को समर्थन देने की तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है.

अब युवाओं के मुद्दों पर रहेगा फोकस

CJP का कहना है कि चुनावी राजनीति में रोजगार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, AI और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे विषयों को प्रमुखता मिलनी चाहिए. संगठन फिलहाल चुनावी मुकाबले से दूर रहकर इन्हीं मुद्दों को राजनीतिक चर्चा के केंद्र में लाने की कोशिश करेगा.

यह भी पढ़ें: UP Weather: लखनऊ से बलिया तक बदला मौसम का मिजाज! कहीं सुबह धुंध तो कहीं खिल रही धूप, जानें आपके शहर में कितनी पड़ेगी ठंड

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola