अरविंद गिरी के आगमन को लेकर की गयी बैठक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बलिया : समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को आयोजित की गयी. इसमें समाजवादी युवजन सभा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी के प्रथम आगमन पर स्वागत की तैयारी को लेकर चर्चा करने के साथ ही कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी दी गयी. इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि […]
विज्ञापन
बलिया : समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को आयोजित की गयी. इसमें समाजवादी युवजन सभा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी के प्रथम आगमन पर स्वागत की तैयारी को लेकर चर्चा करने के साथ ही कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी दी गयी. इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि अरविंद गिरी का जिले में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया जायेगा.
विज्ञापन
उन्होंने पार्टी नेतृत्व को अरविंद गिरी के मनोनयन पर धन्यवाद ज्ञापित किया. कहा कि यह युवाओं के लिए गौरव की बात है. पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि बलिया विधानसभा से हजारों कार्यकर्ता अरविंद गिरी के स्वागत के लिये रसड़ा से बलिया आएंगे. इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्त ने भी जिले में अरविंद गिरी का ऐतिहासिक तरीके से स्वागत करने की बात कही.
इस मौके पर रामजी गुप्त, रंजीत चौधरी, जमाल आलम, अजय शंकर, मिंटू खां, प्रेमशंकर चतुर्वेदी, रोहित चौबे, हरेंद्र गोंड, देवेंद्र यादव, दिलीप भाई, सुनील पासवान, गणेश यादव, पल्लू जायसवाल, चंदन यादव, मदन वर्मा, शकील, अभिषेक पासवान, पवन सिंह आदि मौजूद रहे. संचालन राजन कन्नौजिया ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन