बिना कनेक्शन नहीं जलेंगी गांवों व कस्बों की स्ट्रीट लाइटें
बैरिया : अब बिना कनेक्शन नहीं जलेगी गांवों व कस्बों की विद्युत स्ट्रीट लाइटें. पंचायतों को लेना पड़ेगा विद्युत कनेक्शन. इस संदर्भ में अधीक्षण अभियंता विद्युत एचएस सत्यार्थी ने अपने अधीनस्थ अधिशासी अभियंताओं, सहायक अभियंताओं व अवर अभियंताओं को निर्देशित किया है कि अपने -अपने क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर जलने वाले सोडियम लाइट को […]
बैरिया : अब बिना कनेक्शन नहीं जलेगी गांवों व कस्बों की विद्युत स्ट्रीट लाइटें. पंचायतों को लेना पड़ेगा विद्युत कनेक्शन. इस संदर्भ में अधीक्षण अभियंता विद्युत एचएस सत्यार्थी ने अपने अधीनस्थ अधिशासी अभियंताओं, सहायक अभियंताओं व अवर अभियंताओं को निर्देशित किया है कि अपने -अपने क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर जलने वाले सोडियम लाइट को चिह्नित कराकर तत्काल संबंधित पंचायतों से कनेक्शन लेने का आदेश जारी किया है.
गौरतलब हो कि इस संदर्भ में इंटक के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह ने जिलाधिकरी श्रीहरि प्रताप शाही को शिकायती पत्र देकर उनका ध्यान आकृष्ट कराया था कि अब तक ग्राम पंचायतों व क्षेत्र पंचायतों में बिना कनेक्शन जल रहे स्ट्रीट लाइट/सोडियम लाइट व सार्वजनिक स्थानों पर जलने वाली लाइट का पंचायतों द्वारा उपयोग किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए