भाजपा ने चलाया जागरूकता अभियान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Jan 2020 6:33 AM (IST)
विज्ञापन

नगरा : नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा नगरा द्वारा पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह पप्पू के नेतृत्व में हनुमान चौक पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. भाजपा नेता प्रमोद सिंह पप्पू ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून की सहायता से पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से धार्मिक उत्पीड़न के […]
विज्ञापन
नगरा : नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा नगरा द्वारा पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह पप्पू के नेतृत्व में हनुमान चौक पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. भाजपा नेता प्रमोद सिंह पप्पू ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून की सहायता से पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से धार्मिक उत्पीड़न के कारण वहां से विस्थापित हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई धर्म के लोगों को भारत की नागरिकता दी जायेगी.
यह एक अच्छी पहल है. राजीव कुमार सिंह चंदेल ने कहा कि वर्तमान मोदी सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून बनाकर गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि दी है. भाजयुमो के रामायण ठाकुर ने कहा कि विपक्ष समाज में भ्रम फैलाकर स्वार्थ की राजनीति कर रहा है. इस मौके पर भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष फतेह बहादुर सिंह, राजू सोनी आदि थे.
सीएए के पक्ष में लोगों ने किया हस्ताक्षर
बांसडीह. नागरिकता संसोधन अधिनियम को लेकर भाजपा बांसडीह मंडल के तत्वाधान में कचहरी चौराहे पर नागरिकता संसोधन अधिनियम के पक्ष में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. इसमें सैकड़ो की सख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने चौराहे पर लगे हस्ताक्षर बैनर पर अपना हस्ताक्षर कर अभियान का शुभारंभ किया.
इसके बाद सैकड़ों लोगों ने उक्त बैनर पर अपना हस्ताक्षर कर इस कानून के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया. ओझा ने कहा कि यह कानून नागरिकता देने का कानून है, नागरिकता लेने का नहीं. हर तरफ से हताश और निराश विपक्ष इस कानून को लेकर आम जनता को गुमराह कर रहा है, जिसे प्रदेश और देश की जनता कभी सफल नहीं होने देगी. मुनजी कुमार, राजू पटेल, अंजनी तिवारी, अमित यादव, कन्हैया प्रसाद आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




