ePaper

दो झोंपड़ियां और 6 मवेशी झुलसे

Updated at : 03 Jan 2020 7:33 AM (IST)
विज्ञापन
दो झोंपड़ियां और 6 मवेशी झुलसे

बांसडीह : कोतवाली क्षेत्र के हालपुर मल्लाह बस्ती में बुधवार की रात चूल्हे से निकली चिंगारी ने खूब तबाही मचायी. देखते ही देखते दो रिहायशी झोपड़ी, उसमें रखा सारा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया, वहीं एक झोपड़ी में बंधी आधा दर्जन बकरियां भी जल कर मर गयी. इस अगलगी में एक भैंस भी […]

विज्ञापन

बांसडीह : कोतवाली क्षेत्र के हालपुर मल्लाह बस्ती में बुधवार की रात चूल्हे से निकली चिंगारी ने खूब तबाही मचायी. देखते ही देखते दो रिहायशी झोपड़ी, उसमें रखा सारा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया, वहीं एक झोपड़ी में बंधी आधा दर्जन बकरियां भी जल कर मर गयी. इस अगलगी में एक भैंस भी पूरी तरह झुलस गयी.

प्रा प्त जानकारी के अनुसार निर्भय नारायण साहनी कि परिवार के सदस्य चूल्हे पर खाना बनाने के बाद आग ताप रहे थे और आग को उसी तरह छोड़कर सोने चले गये. रात में चूल्हे की आग से निकली चिंगारी उनकी रिहायशी झोपड़ी तक पहुंच गयी. धीरे धीरे आग झोपड़ी में लग गयी और देखते ही देखते झोपड़ी जलने लगी. परिवार वालों ने हल्ला मचाना शुरू किया. रात के कारण आग बुझाने के प्रयासों में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.
ग्रामीणों के प्रयास से जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक झोपड़ी में रखा सभी गृहस्थी का सामान जल कर खाक हो गया. इस अगलगी में आधा दर्जन बकरियां जलकर मर गयी. साथ ही एक भैंस भी झुलस गयी. पशुओं की झुलसने तथा मौत की सूचना पर पहुंचे उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार राय एवं डॉ. राज भार्गव ने जाकर झुलसी भैंस का इलाज किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola