चुनाव से पहले अखिलेश की सपा के ‘नीले रंग’ पर चढ़ा सियासी रंग, बदले ड्रेसकोड पर बीजेपी का तंज- लाल टोपी, नीली ड्रेस… जारी है बहरूपिए का खेल

Updated:
विज्ञापन

सपा के बदले रंग पर गरमाई यूपी की राजनीति

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

समाजवादी पार्टी ने छात्र सभा के लिए नीले रंग का ड्रेस कोड लागू किया है, जिस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने तंज कसा है. उन्होंने इसे 'बहरूपिए का खेल' बताते हुए सपा की राजनीति पर सवाल उठाए हैं. यह बदलाव चुनावी मौसम में यूपी की सियासत में नई बहस छेड़ रहा है.

विज्ञापन

UP Politics News: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आहट के साथ सियासी रंग भी बदलने लगे हैं. समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच लाल रंग के बाद अब नीले रंग की चर्चा तेज है. अखिलेश यादव के नीला गमछा पहनने के बाद सपा छात्र सभा के लिए भी नीला ड्रेस कोड तय किया गया है. इसे लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सपा पर निशाना साधा है.

विज्ञापन

चुनाव करीब आते ही बदला रंग

समाजवादी पार्टी ने छात्र सभा के नेताओं के लिए नया ड्रेस कोड लागू किया है. इसमें नीले रंग की ड्रेस को जगह दी गई है. इससे पहले सपा की पहचान लाल टोपी और लाल रंग से जुड़ी रही है. हाल में अखिलेश यादव भी महानगर और जिला अध्यक्षों की बैठक में लाल रंग की जगह नीला गमछा पहने नजर आए थे.

पंकज चौधरी ने साधा निशाना

सपा के इस बदलाव पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने तंज कसा है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर अखिलेश यादव की राजनीति पर सवाल उठाए. पंकज चौधरी ने लिखा, "लाल टोपी, नीली ड्रेस… जारी है बहरूपिए का खेल." उन्होंने आगे कहा, "चुनाव देख बदल लिया है भेष, नहीं भूलेगा उत्तर प्रदेश."

चुनावी मौसम में सियासी रंगों की चर्चा

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ राजनीतिक दलों की गतिविधियां बढ़ रही हैं. ऐसे में सपा के ड्रेस और रंग में बदलाव को लेकर भाजपा ने इसे मुद्दा बना लिया है. पंकज चौधरी ने सपा के इस कदम को रंग बदलने वाली राजनीति करार देते हुए जनता को भ्रमित करना बताया है. अब नीले गमछे और छात्र सभा के नए ड्रेस कोड को लेकर यूपी की सियासत में नई बहस शुरू हो गई है.

Also Read: नीला रंग अपनाकर किसे साध रहे अखिलेश यादव, चुनाव से पहले दलित वोट बैंक के लिए मास्टरस्ट्रोक, 2027 का नया PDA प्लान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola