‘आरक्षण सुधार’ के नाम पर ‘आरक्षण समाप्ति’ का षड्यंत्र, अखिलेश यादव ने बताया-पीडीए के खिलाफ गहरी साजिश

Updated:
विज्ञापन

सपा प्रमुख अखिलेश यादव

UP Politics: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरक्षण को लेकर बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने इसे 'पीडीए' समाज के खिलाफ एक गहरी साजिश बताया और कहा कि आरक्षण किसी की इच्छा का विषय नहीं, बल्कि अधिकार है.

विज्ञापन

UP Politics: ‘आरक्षण सुधार’ के नाम पर ‘आरक्षण समाप्ति’ का षड्यंत्र पीडीए समाज के खिलाफ एक और गहरी साजिश है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरक्षण को लेकर बीजेपी और उसके सहयोगी दलों पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि आरक्षण पीडीए का अधिकार है, किसी की इच्छा या कृपा का विषय नहीं. अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि आरक्षण को लेकर अलग-अलग समय पर ‘समीक्षा’, ‘सुधार’, ‘क्रीमीलेयर’ और ‘आरक्षण त्यागने’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर इसे कमजोर करने की कोशिश की जाती रही है. आरक्षण था, आरक्षण है, आरक्षण रहेगा!

विज्ञापन

‘आरक्षण किसी की इच्छा का विषय नहीं’

अखिलेश यादव ने कहा कि आरक्षण पीडीए समाज का अधिकार है और इसे किसी की इच्छा पर निर्भर नहीं किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि सदियों से शोषित और वंचित रहे लोगों को संविधान और व्यवस्था के तहत मिला आरक्षण उनके अधिकारों की रक्षा का माध्यम है. उनके मुताबिक, आरक्षण को लेकर उठाए जाने वाले ऐसे सवालों और सुझावों को गंभीरता से समझने की जरूरत है.

‘समीक्षा’ और ‘सुधार’ पर उठाए सवाल

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी और उसके सहयोगी समय-समय पर आरक्षण के संदर्भ में कभी ‘समीक्षा’, कभी ‘सुधार’ और कभी ‘क्रीमीलेयर’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं. उन्होंने इसे आरक्षण के अधिकार को कमजोर करने की कोशिशों से जोड़ते हुए कहा कि ‘आरक्षण त्यागने’ की सलाह भी इसी दिशा में उठाया गया कदम है. अखिलेश ने कहा कि इन अलग-अलग बयानों के पीछे एक ही मकसद दिखाई देता है-पीडीए समाज के आरक्षण के अधिकार को प्रभावित करना.

यह भी पढ़ें: SP की विदाई पर रोने लगे संभल के DM साहब, आखिर क्यों भावुक हुए जिलाधिकारी? देखें वायरल वीडियो


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola