ePaper

'एयरपोर्ट निकल रहे हैं...' आखिरी बार भाई से की थी बात, विमान हादसे में यूपी के कपल की मौत

Updated at : 13 Jun 2025 3:08 PM (IST)
विज्ञापन
Ahmedabad Plane Crash

अहमदाबाद विमान हादसे में यूपी के कपल की मौत

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद से लंदन जा रही AI-171 फ्लाइट टेक-ऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गई. हादसे में आगरा के नीरज लवानियां और उनकी पत्नी की मौत हो गई. रवाना होने से पहले नीरज ने भाई को आखिरी बार फोन किया था.

विज्ञापन

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 टेक-ऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस भयावह हादसे में अब तक 265 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. मृतकों में उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के अकोला क्षेत्र निवासी नीरज लवानियां और उनकी पत्नी भी शामिल हैं. मृतक नीरज लवानियां वडोदरा की फेदर स्काई विलास कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहते थे. वे एक निजी कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे. जानकारी के मुताबिक वे और उनकी पत्नी लंदन की यात्रा पर रवाना हुए थे.

आखिरी बार भाई से की थी बात

हादसे से कुछ समय पहले, गुरुवार सुबह करीब 9 बजे नीरज ने अपने भाई सतीश को फोन कर बताया था कि वे टैक्सी से एयरपोर्ट के लिए निकल चुके हैं. इसके बाद परिवार का उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया. जैसे हादसे की जानकारी मिली, परिजनों में मातम छा गया.

यह भी पढ़ें- लोक मोर्चा किसका खेल बिगाड़ेगा? BJP या सपा – 2027 की चाल शुरू!

हादसे का भयावह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

हादसे के बाद से परिजन लगातार हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर रहे हैं लेकिन अभी तक अधिकारिक रूप से कोई सूचना नहीं मिल सकी है. एयरपोर्ट पर अपनों की तलाश में जुटे परिजन बदहवासी की स्थिति में हैं. विमान हादसे की भयावह तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

फ्लाइट में कुल 242 लोग थे सवार

AI-171 फ्लाइट में 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर्स समेत कुल 242 लोग सवार थे. हादसे की पुष्टि डिप्टी कमिश्नर ने की है. राहत और बचाव कार्य जारी है, जबकि मृतकों की पहचान और परिवारों को सूचित करने की प्रक्रिया चल रही है.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola