आगरा की सड़क बनी 'पाताल लोक'! सीढ़ी लेकर गड्ढे में उतरे सपा नेता नितिन कोहली, वीडियो वायरल

Updated:
विज्ञापन
सीढ़ी लगाकर सड़क के गड्ढे में उतरे नितिन कोहली

सीढ़ी लगाकर सड़क के गड्ढे में उतरे नितिन कोहली

UP News: आगरा की कमला नगर में सड़क के बड़े गड्ढे को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता नितिन कोहली ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने गड्ढे में सीढ़ी लगाकर उतरकर इसे 'पाताल लोक जाने का रास्ता' बताया.

विज्ञापन

UP News: आगरा में सड़क के गड्ढे को लेकर विरोध का एक अनोखा तरीका सामने आया है. यहां समाजवादी पार्टी के नेता नितिन कोहली ने जर्जर सड़क को लेकर ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. उन्होंने सड़क पर बने बड़े गड्ढे में सीढ़ी लगवाई और खुद उसके अंदर उतर गए. गड्ढे में खड़े होकर उन्होंने कहा- "ये सड़क नहीं, पाताल लोक जाने का रास्ता है." अब उनके इस अनोखे प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

गड्ढे में उतरकर जताया विरोध

मामला आगरा की पॉश कॉलोनी कमला नगर का है, जहां सड़क पर बने बड़े गड्ढे को लेकर सपा नेता नितिन कोहली ने विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचकर पहले गहरे गड्ढे के पास सीढ़ी लगवाई और फिर उसी के सहारे नीचे उतर गए. गड्ढे के अंदर खड़े होकर नितिन कोहली ने नगर निगम और सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सड़क नहीं, बल्कि "पाताल लोक जाने का रास्ता" बन चुकी है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन शहर की पॉश कॉलोनियों की सड़कें भी बदहाल पड़ी हुई हैं.

लंबे समय से खराब हैं सड़कें

स्थानीय लोगों के मुताबिक, कमला नगर इलाके की कई सड़कें लंबे समय से खराब हालत में हैं. जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई. वहीं, बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से हादसे का खतरा और बढ़ जाता है. सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वाले लोगों को होती है.

बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर मौजूद रहे. लोगों ने सड़क की खराब हालत को लेकर नाराजगी जताई.  उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की. सपा नेता नितिन कोहली ने कहा कि अगर जल्द ही सड़क ठीक नहीं कराई गई तो स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस पूरे विरोध प्रदर्शन का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. कई लोग इसे विरोध का अनोखा तरीका बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग शहर की खराब सड़कों को लेकर सवाल उठा रहे हैं. फिलहाल इस प्रदर्शन को लेकर प्रशासन की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. हालांकि, स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि वीडियो वायरल होने और विरोध के बाद सड़क की मरम्मत का काम जल्द शुरू किया जाएगा.

Also Read: UP की राजधानी में 4 साल की मासूम के साथ हैवानियत, आरोपी स्कूल वैन चालक गिरफ्तार


विज्ञापन
Lucky Kumari

लेखक के बारे में

By Lucky Kumari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola