5 सितंबर को नहीं मनेगा शिक्षक दिवस! आगरा में मूसलाधार बारिश के चलते स्कूल बंद, आदेश न मानने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
आगरा में मूसलाधार बारिश के चलते स्कूल बंद
Agra Schools Closed: आगरा में लगातार हो रही बारिश के कारण जिला प्रशासन ने 5 सितंबर को स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया है. बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है.
Agra Schools Closed: आगरा में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया है. जिलाधिकारी मनीष बंसल ने 5 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए हैं. प्रशासन का यह फैसला बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.
सभी प्रमुख बोर्ड के स्कूल रहेंगे बंद
डीएम के आदेश के मुताबिक, जिले में बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से संचालित सभी स्कूल 5 सितंबर को बंद रहेंगे. इसके अलावा जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश रहेगा. यानी सरकारी के साथ-साथ संबंधित निजी स्कूल भी इस आदेश के दायरे में आएंगे.
आदेश नहीं मानने वाले स्कूलों पर होगी कार्रवाई
जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई विद्यालय इस आदेश की अवहेलना करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
जलभराव के बीच बच्चों की सुरक्षा प्राथमिकता
लगातार बारिश के चलते आगरा जिले के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है. मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है. अधिकारियों के मुताबिक, मौजूदा मौसम को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 5 सितंबर को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने का निर्णय लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए