आगरा में जनगणना 2027 की तैयारी पूरी, 16 नवंबर से घर बैठे भर सकेंगे स्वगणना फॉर्म, जानें पूरा तरीका

Updated:
विज्ञापन

जनगणना का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करते परिवार (AI Image)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आगरा में 16-30 नवंबर तक घर बैठे ऑनलाइन भरें जनगणना फॉर्म. 11,000 कर्मचारी तैयार, जानें कैसे पाएं 11-अंकीय SE ID और पूरी प्रक्रिया.

विज्ञापन

Agra Census 2027: आगरा में जनगणना 2027 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इस बार शहर और जिले के लोगों को जनगणना की जानकारी दर्ज कराने के लिए कर्मचारियों के घर पहुंचने का इंतजार नहीं करना होगा. वे 16 नवंबर से 30 नवंबर तक घर बैठे ऑनलाइन स्वगणना फॉर्म भर सकेंगे. खास बात यह है कि फॉर्म जमा करते ही 11 अंकों की एक पहचान संख्या मिलेगी, जिसे संभालकर रखना होगा. जब जनगणना कर्मचारी आपके घर पहुंचेंगे, तब उन्हें यही आईडी बतानी होगी. जिले में इस पूरी प्रक्रिया के लिए 11 हजार कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया है.

विज्ञापन

आगरा में 11 हजार कर्मचारियों को दी गई ट्रेनिंग

आगरा जिला प्रशासन ने जनगणना के दूसरे चरण को लेकर अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं. जिले में जनगणना के काम को व्यवस्थित तरीके से पूरा कराने के लिए 23 चार्ज बनाए गए हैं. वहीं, नगर निगम क्षेत्र को चार जोन में बांटा गया है. इस काम में लगाए जाने वाले करीब 11 हजार कर्मचारियों का पहला और दूसरा प्रशिक्षण भी पूरा हो चुका है. जनगणना का दूसरा चरण एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक चलेगा.

आगरा के लोग 16 नवंबर से खुद भर सकेंगे जनगणना फॉर्म

इस बार जनगणना की प्रक्रिया पहले से अलग होगी. पहली बार डिजिटल तरीके से जनगणना कराई जा रही है. इसके तहत आगरा के निवासी 16 से 30 नवंबर के बीच ऑनलाइन स्वगणना कर सकेंगे. यानी परिवार के सदस्य घर बैठे ही मकान और परिवार से जुड़ी जानकारी सरकारी पोर्टल पर दर्ज कर पाएंगे. इससे पहले भी स्वगणना की प्रक्रिया में करीब 50 हजार लोगों ने फॉर्म भरा था.

स्वगणना फॉर्म में देने होंगे कुल 40 सवालों के जवाब

ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए लोगों को करीब 15 से 20 मिनट का समय देना होगा. इसमें मकान और परिवार से संबंधित 34 सवाल पूछे जाएंगे. इसके अलावा छह अन्य सवालों के जवाब भी देने होंगे. फॉर्म भरते समय सही जानकारी देना जरूरी होगा, क्योंकि इसी के आधार पर जनगणना का रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा.

आगरा में घर बैठे ऐसे भरें स्वगणना फॉर्म

अगर आप आगरा में रहते हैं और खुद अपनी जनगणना की जानकारी दर्ज करना चाहते हैं, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.

  • सबसे पहले जनगणना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • अपने राज्य का चयन करें और स्क्रीन पर दिखाई देने वाला कैप्चा भरें.
  • इसके बाद स्वागत संदेश दिखाई देगा. इसमें बताया जाएगा कि फॉर्म भरने में करीब 15 से 20 मिनट लगेंगे.
  • अब परिवार के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करके पंजीकरण करें. ई-मेल आईडी दर्ज करने का विकल्प भी मिलेगा.
  • अपनी पसंद की भाषा चुनें. ध्यान रखें कि भाषा चुनने के बाद उसमें बदलाव नहीं किया जा सकेगा.
  • मोबाइल नंबर पर आए OTP यानी वन टाइम पासवर्ड को दर्ज करें.
  • इसके बाद जिला, पिनकोड, गांव या शहर और क्षेत्र की जानकारी भरें.
  • डिजिटल मैप पर लाल मार्कर की मदद से अपने मकान की सही लोकेशन चुनें.
  • अब मकान और परिवार से जुड़े 34 तथा छह अन्य सवालों समेत कुल 40 सवालों के जवाब भरें.
  • सभी जानकारियों को जांचने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें.

फॉर्म जमा करते ही मिलेगी 11 अंकों की SE ID

फॉर्म सबमिट होने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ई-मेल आईडी पर 11 अंकों की स्वगणना पहचान संख्या (SE ID) भेजी जाएगी. आगरा के लोगों को इस आईडी को सुरक्षित रखना होगा. जब एक दिसंबर से जनगणना कर्मचारी घर-घर जानकारी जुटाने पहुंचेंगे, तब उन्हें यह पहचान संख्या बतानी होगी. इसलिए फॉर्म भरने के बाद SE ID को कहीं लिखकर रखें या उसका स्क्रीनशॉट सुरक्षित कर लें.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola