UP Breaking: रामपुर में CRPF कैंप हमले के आरोपी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, अज्ञात हमलावर फरार
मोहम्मद शरीफ
रामपुर में 2007 के CRPF कैंप हमले के आरोपी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई. अज्ञात हमलावर वारदात के बाद फरार हो गए. इस हमले में सात CRPF जवानों और एक रिक्शा चालक की मौत हुई थी.
Mohammad Sharif Murder: उत्तर प्रदेश के रामपुर से बड़ी खबर सामने आई है. यहां 2007 के CRPF कैंप हमले के मामले में आरोपी रहे मोहम्मद शरीफ को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी. पुलिस के मुताबिक, हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए. गोली लगने से घायल शरीफ को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है.
31 दिसंबर 2007 की रात हुआ था CRPF कैंप पर हमला
रामपुर में CRPF कैंप पर 31 दिसंबर 2007 की रात आतंकी हमला हुआ था. इस हमले में सात CRPF जवानों और एक रिक्शा चालक की मौत हो गई थी, जबकि पांच अन्य लोग घायल हुए थे. हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने ली थी. इस मामले की जांच के दौरान मोहम्मद शरीफ समेत कई लोगों के नाम सामने आए थे. बाद में इस मामले में लंबी कानूनी प्रक्रिया चली.
ट्रायल कोर्ट ने सुनाई थी फांसी की सजा, हाईकोर्ट ने किया बरी
रामपुर की ट्रायल कोर्ट ने नवंबर 2019 में मोहम्मद शरीफ समेत चार आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई थी. हालांकि, 29 अक्टूबर 2025 को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जांच में गंभीर खामियां बताते हुए हत्या और आतंकी हमले समेत गंभीर आरोपों में सभी पांच आरोपियों को बरी कर दिया. अदालत ने शस्त्र अधिनियम के तहत सजा बरकरार रखी थी. इसके बाद शरीफ नवंबर 2025 में जेल से रिहा हो गया था. उत्तर प्रदेश सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
