चलती ट्रेन से अचानक उड़ने लगे 500-500 के नोट, स्टेशन पर मची लूट, आखिर किसने फेंके लाखों रुपये

Updated:
विज्ञापन

आखिर किसने फेंके लाखों रुपये

UP News: पीपीगंज रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गोरखपुर से पनवेल जा रही एक्सप्रेस ट्रेन से अचानक 500-500 रुपये के नोट हवा में उड़ने लगे. स्टेशन पर मौजूद लोग नोट बटोरने के लिए दौड़ पड़े. यह घटना रहस्य बनी हुई है कि आखिर ये नोट किसने और क्यों फेंके.

विज्ञापन

UP News: गोरखपुर से पनवेल जा रही एक्सप्रेस ट्रेन से शुक्रवार सुबह अचानक 500-500 रुपये के नोट हवा में उड़ने लगे. यह नजारा पीपीगंज रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला, जहां ट्रेन के गुजरते ही स्टेशन पर मौजूद लोग नोटों को देखकर हैरान रह गए. कुछ ही पलों में लोगों को समझ आया कि रुपये ट्रेन से नीचे फेंके गए हैं. इसके बाद नोट बटोरने के लिए स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई.

विज्ञापन

हवा में उड़ते नोट देख बटोरने दौड़े लोग

बताया जा रहा है कि घटना सुबह करीब छह बजे हुई, जब गोरखपुर से पनवेल जाने वाली एक्सप्रेस पीपीगंज स्टेशन की लाइन नंबर दो से गुजर रही थी. ट्रेन का इस स्टेशन पर ठहराव नहीं है. इसी दौरान किसी यात्री ने 500 रुपये के नोटों से भरी एक पॉलीथीन चलती ट्रेन से नीचे फेंक दी. पॉलीथीन खुलते ही नोट हवा में बिखर गए और स्टेशन पर मौजूद दर्जनों लोग उन्हें पकड़ने के लिए दौड़ पड़े.

आखिर किसके थे रुपये, नहीं हो सकी पुष्टि

स्टेशन सूत्रों के अनुसार, संभावना जताई जा रही है कि ट्रेन में सफर कर रहे किसी यात्री ने स्टेशन पर मौजूद अपने परिचित तक रकम पहुंचाने के लिए रुपये से भरी पॉलीथीन नीचे फेंकी थी. लेकिन पैकेट खुलने के कारण रकम हवा में उड़ गई और नोट अलग-अलग दिशाओं में बिखर गए. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका कि रकम कितनी थी, रुपये किसके थे और उन्हें लेने के लिए स्टेशन पर कौन पहुंचा था.

रेलवे और पुलिस की ओर से नहीं आया आधिकारिक बयान

नोटों की इस कथित बारिश के बाद पीपीगंज स्टेशन और आसपास के इलाकों में घटना की चर्चा तेज रही. जिन लोगों के हाथ जितने नोट लगे, वे उन्हें लेकर वहां से निकल गए. हालांकि, मामले को लेकर रेलवे प्रशासन या पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है. ऐसे में चलती ट्रेन से रुपये फेंकने की असली वजह और रकम की वास्तविक मात्रा अभी भी रहस्य बनी हुई है, जिससे घटना को लेकर लोगों की उत्सुकता और बढ़ गई.

यह भी देखें: रावण ने तो केवल एक बार रूप बदलकर दिया था धोखा, रक्षाबंधन पर आखिर क्या हुआ कि भड़क उठे अखिलेश यादव


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola