बलिया में तेजी से बढ़ रहा कोरोना का मामला, एक साथ 16 लोग पाए गए पॉजिटिव
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 25 May 2020 8:06 PM
प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. वहीं बलिया जिला में भी अचानक पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. लॉकडाउन के 47वें दिन से बलिया जिले में कोरोना मरीजों के मिलने का जो सिलसिला शुरू हुआ है वो अनवरत जारी है.

ईद के दिन कोरोना के एक साथ 16 नए मरीज :
सोमवार को ईद के दिन कोरोना के एक साथ 16 नए मरीजों का मिलना चर्चे का विषय बना रहा. जिले में 16 नए मरीज में संक्रमण की पुष्टि के साथ ही जिले में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है.वहीं सोमवार को जिले के 10 स्थानों को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है. कोरोना ने जहां बलिया के गांवों में दस्तक दे दी है वहीं अभी नगर सुरक्षित है. बलिया के जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बलिया में सोमवार को 16 नए कोरोना पॉजिटिव मिलने की पुष्टि की है.
10 नए जगहों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया:
10 नए जगहों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है जिनमें दोकटी, दलन छपरा, केवरा, बिशुनपुरा, डिहवा, ओझवलिया, भगवानपुर सहित दस इलाकों को शामिल किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए