ePaper

UP TGT PGT Recruitment 2021: यूपी में टीजीटी और पीजीटी के पदों पर आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी, अब इस दिन तक करें अप्लाई

Updated at : 22 Apr 2021 2:58 PM (IST)
विज्ञापन
UP TGT PGT Recruitment 2021: यूपी में  टीजीटी और पीजीटी के पदों पर आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी, अब इस दिन तक करें अप्लाई

UP TGT PGT Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड, UPSESSB ने यूपी शिक्षक भर्ती 2021 के लिए पंजीकरण की तारीख फिर से बढ़ा दी है.15198 पदों के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 1 मई, 2021 तक बढ़ा दी गई है. उम्मीदवार UPSESSB की आधिकारिक साइट पर आधिकारिक सूचना upsessb.org पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड, UPSESSB ने यूपी शिक्षक भर्ती 2021 के लिए पंजीकरण की तारीख फिर से बढ़ा दी है.15198 पदों के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 1 मई, 2021 तक बढ़ा दी गई है. उम्मीदवार UPSESSB की आधिकारिक साइट पर आधिकारिक सूचना upsessb.org पर देख सकते हैं.

UP TGT PGT Recruitment 2021: जरूरी तारीखें

  • आवेदन शुरू होने की तारीख- 16 मार्च 2021

  • आवेदन की अंतिम तारीख- 1 मई 2021

  • आवेदन शुल्क की अंतिम तारीख- 3 मई 2021

  • फॉर्म कंप्लीट होने की अंतिम तारीख- 5 मई 2021

UP TGT PGT Recruitment 2021: रिक्तियां (UPSESSB TGT PGT Vacancy Details)

  • कुल – 15198 पद

  • टीजीटी – 12603 पद

  • पीजीटी – 2595 पद

जानिए कौन कर सकता है अप्लाई

UP TGT: जो उम्मीदवार यूपी टीजीटी पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए और बीएड की डिग्री होनी चाहिए

UP PGT: पीजीटी पदों के लिए बीएड के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए

ऐसे करें आवेदन

इन पदों पर आवेदन करने के लिए आपको उत्तर प्रदेश सेकेंडरी एजुकेशन सर्विस सिलेक्शन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट http://www.upsessb.org पर जाना होगा. यहां आपको आवेदन फॉर्म भरने का लिंक व अन्य जानकारी मिल जाएगी. आवेदन फॉर्म भरने से पहले नोटिफिकेशन को अच्छी तरह पढ़ लें.

शैक्षणिक योग्यता व उम्र सीमा

टीजीटी के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास बैचलर डिग्री के साथ बीएड की डिग्री होनी चाहिए. वहीं पीजीटी के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित सब्जेक्ट में मास्टर डिग्री होना अनिवार्य है. इन पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम उम्र 21 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के मुताबिक उम्र सीमा में छूट मिलेगी.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola