ePaper

Terrorists arrest in Lucknow: आतंकियों की गिरफ्तारी से डरे पड़ोसी,आसपास के इलाके में दहशत,लोगों ने कही यह बात

Updated at : 12 Jul 2021 2:22 PM (IST)
विज्ञापन
Terrorists arrest in Lucknow: आतंकियों की गिरफ्तारी से डरे पड़ोसी,आसपास के इलाके में दहशत,लोगों ने कही यह बात

Lucknow: Uttar Pradesh ATS personnel outside the house where two terrorists linked with Al-Qaeda were arrested, at Dubagga in Lucknow, Sunday, July 11, 2021. (PTI Photo/Nand Kumar)(PTI07_11_2021_000095B)

UP Terror Attack : स्वतंत्रता दिवस पर उत्तर प्रदेश को दहलाने की आतंकवादियों की साजिश को यूपी एटीएस ने विफल करने का काम किया है. संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी से लखनऊ के सीते विहार कॉलोनी के लोग दहशत में नजर आ रहे हैं. जहां आरोपी मिनहाज अहमद रहता था वहां के लोगों को यकीन नहीं हो रहा कि वह ऐसी गतिविधि में शामिल हो सकता है. up terrorists arrested, UP Terror module, Minhaz Ahmed Lucknow, lucknow terrorists arrested, Al Qaeda terrorists arrested

विज्ञापन
  • कई आतंकी फरार, राज्य में सर्च ऑपरेशन जारी

  • लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर में विशेष चौकसी

  • सभी धार्मिक स्थलों व स्मारकों की सुरक्षा बढ़ी

UP Terror Attack : स्वतंत्रता दिवस पर उत्तर प्रदेश को दहलाने की आतंकवादियों की साजिश को यूपी एटीएस ने विफल करने का काम किया है. संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी से लखनऊ के सीते विहार कॉलोनी के लोग दहशत में नजर आ रहे हैं. जहां आरोपी मिनहाज अहमद रहता था वहां के लोगों को यकीन नहीं हो रहा कि वह ऐसी गतिविधि में शामिल हो सकता है. यहां चर्चा कर दें कि यूपी एटीएस ने अलकायदा समर्थित अंजार गजवा तुल हिंद से जुड़े दो संदिग्ध आतंकियों को दबोचा है और उनसे पूछताछ जारी है. आज दोनों आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा.

मिनहाज की गिरफ्तारी से पड़ोसी हैरानी में पड़ गये हैं. सीते विहार के लोग मीडिया से बात करते हुए कह रहे हैं कि आरोपी मिनहाज के पिता सिराज और चाचा रियाज समाज के सम्मानित लोगों में से हैं. जब लोगों को यह पता चला कि सिराज के बेटे मिनहाज को आतंकी गतिविधियों में पकड़ा गया है तो वह आश्‍चर्य में पड़ गये. आरोपियों की गिरफ्तारी से आस पास के लोग डरे हुए हैं.

यहां चर्चा कर दें कि एटीएस ने रविवार को लखनऊ से अलकायदा से जुड़े दो संदिग्ध आतंकवादियों को दबोचा है. इनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक, प्रेशर कुकर बम, कई पिस्टल और सात से आठ किलो बम बनाने की सामग्री मिली है. दोनों लखनऊ के अलावा राज्य के कई हिस्सों में सीरियल ब्लास्ट करने की तैयारी में थे. सूत्रों के मुताबिक, इन संदिग्ध आतंकियों की योजना एक सांसद के साथ अन्य नेताओं को बम विस्फोट में उड़ाने की भी थी. एडीजी (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने एटीएस की कार्रवाई की जानकारी दी.

Also Read: UP Terror Attack: स्वतंत्रता दिवस से पहले यूपी को दहलाने की साजिश, अलकायदा के मंसूबों से ATS भी हैरान

उन्होंने बताया कि एटीएस ने अलकायदा समर्थित अंसार गजवतुल हिंद के सक्रिय सदस्य और लखनऊ के काकोरी के दुबग्गा निवासी मिनहाज अहमद व मणियांव के रहनेवाले मसीरुद्दीन को गिरफ्तार किया है. दोनों अलकायदा के यूपी मॉड्यूल के मुखिया उमर हलमंडी के निर्देश पर 15 अगस्त को प्रदेश के विभिन्न शहरों में आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देनेवाले थे.

इसी इलाके में 2017 में मारा गया था पीएम मोदी की रैली में ब्लास्ट की साजिश कर रहा एक आतंकी : लखनऊ के इसी काकोरी थाना क्षेत्र की हाजी कॉलोनी में फरवरी 2017 में एटीएस ने डेढ़ दिन चले ऑपरेशन में सैफुल्लाह नाम के आइएसआइएस आतंकी को मार गिराया था. एटीएस ने दावा किया था कि सैफुल्लाह ने लखनऊ में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली में विस्फोट करने की योजना बनायी थी.

नापाक इरादे

महत्वपूर्ण स्थानों, स्मारकों व भीड़भाड़ वाले इलाकों में विस्फोट करना

लखनऊ में एक सांसद के साथ कई नेताओं को बम से उड़ाने की थी साजिश

कार्रवाई में यह मिला

कुकर बम के साथ एक अर्ध निर्मित टाइम बम

सात से आठ किलो बम बनाने की सामग्री

इधर, कोलकाता में पकड़े गये तीन संदिग्ध आतंकी : बांग्लादेश में प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश (जेएमबी) के तीन संदिग्ध आतंकियों को कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने गिरफ्तार किया है. सभी बांग्लादेश के गोपालगंज के रहनेवाले हैं.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola